कृति सेनन ख़ुशी से फैन के साथ खिंचवा रही थीं PHOTO, फिर ऐसा क्या हुआ कि बोलना पड़ा- अभी हो गया ना

कृति सेनन हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। वहां उन्हें उनके एक स्पेशल फैन ने घेर लिया और सेल्फी की फरमाइश कर दी। जब लोगों ने इस फैन का मजाक उड़ाया तो कृति ने उन्हें डांटा भी पर बाद में वे अपने इस फैन के व्यवहार से खुद ही शॉक्ड रह गईं। देखें पूरा वीडियो...

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने एक स्पेशल फैन के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने खुद को बड़े ही अच्छे तरीके से हैंडल किया और खुद को ऊप्स मोमेंट (Oops Moment) का शिकार होने से बचा लिया। दरअसल शुक्रवार शाम प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक बर्थडे पार्टी होस्ट की। यहां पहुंची कृति सेनन को पैपराजी (Paparazzi) ने घेर लिया। इसी बीच कृति का एक स्पेशल फैन भी वहां पहुंचकर उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगा। उनके इस स्पेशल फैन की हाइट थोड़ी कम थी और उनके साथ फोटो कैप्चर करने के लिए कृति को झुकना पड़ता। चूंकि कृति की हाइट अच्छी खासी है और साथ ही वे शॉर्ट वन पीस पहने हुए थीं इसलिए वे थोड़ा संकोच में पड़ गई। हालांकि, बाद में कृति घुटने मोड़कर नीचे बैठी और इस फैन के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने भले ही खुद को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा लिया पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बारे में जिक्र किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो को मिले बड़े ही मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर शेयर हुए उनके इस वीडियो को मिक्स्ड रिएक्शन मिले। कहीं किसी ने कृति के स्वीज जेस्चर की तारीफ की तो वहीं किसी ने कहा कि वे ऊप्स मोमेंट की शिकार हो गईं। एक यूजर ने लिखा, 'ऊप्स मोमेंट हो गया चश्मे की वजह से।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसको उठा लो कौन बोला।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे मत बोलो यार, वो बहुत क्यूट हैं।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'कृति ने इसे बहुत अच्छे से हैंडल किया।' वहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि इस वीडियो को देखकर उनकी शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' की यादा ताजा हो गईं।

और पढ़ें...

सुशांत सिंह राजपूत को फिर से बोलते हुए देख चौंक गईं अंकिता लोखंडे, कह दी इतनी बड़ी बात

पूरा हुआ कपिल शर्मा का सपना, जिस एक्ट्रेस पर छिड़कते हैं जान उसके साथ काम करते आएंगे नजर

जहां बॉलीवुड में फ्लॉप हो रही हैं रीमेक, वहीं साउथ का यह स्टार रीमेक के ही दम पर बना सुपरस्टार

Related Video