किसी ने 20 करोड़ लिए तो किसी को मिले सिर्फ 4 करोड़, जानिए Shamshera की स्टारकास्ट की Fees

Published : Jun 23, 2022, 01:00 PM ISTUpdated : Jun 23, 2022, 01:02 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का टीजर बुधवार को रिलीज हुआ। शानदार एक्शन और ग्राफिक्स प्रेजेंटेशन के लिए सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ़ हो रही है। लोग फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं और इसे पर्दे पर देखने को एक्साइटेड हो रहे हैं। वैसे इस शानदार ड्रामा को पर्दे पर उतारने जा रहे एक्टर्स ने मोटी रकम चार्ज की है। नीचे स्लाइड्स में हम आपको फिल्म के तीन मुख्य किरदारों की फीस के बारे में बता रहे हैं...

PREV
17
 किसी ने 20 करोड़ लिए तो किसी को मिले सिर्फ 4 करोड़, जानिए Shamshera की स्टारकास्ट की Fees

रणबीर कपूर ने फिल्म में शमशेरा नाम के डकैत का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में उनका दमदार अंदाज़ दर्शकों को खूब भा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए तकरीबन 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

27

फिल्म में दूसरा अहम किरदार है दरोगा शुद्ध सिंह का है, जिसे संजय दत्त निभा रहे हैं। टीजर में उन्हें खाकी बर्दी पहने और आम जनता पर कहर बरपाते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि इस भूमिका के लिए संजय दत्त ने करीब 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

37

फिल्म में रोनित रॉय की महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि, अभी तक उनके किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

47

पिछली बार आयुष्मान खुराना स्टारर 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नज़र आईं वाणी कपूर 'शमशेरा' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आ रही हैं। उनकी फीस का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जाता है कि वे प्रति फिल्म एक से दो करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

57

'शमशेरा' में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, त्रिधा चौधरी की भी अहम भूमिका बताई जा रही है।। लेकिन अभी तक उनके किरदारों और फीस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

67

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'शमशेरा' का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म की टैगलाइन है 'करम से डकैत, धरम से आजाद'। फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

77

फिल्म की शूटिंग 2018 में शुरू हो गई थी और इसे 20 दिसंबर 2019 को रिलीज करने की प्लानिंग थी। लेकिन इस दौरान कोरोना महामारी के चलते शूटिंग रुक गई और सिनेमाघर भी बंद हो गए। इसलिए इसे 25 जून 2021 पर शिफ्ट किया गया। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई। फिर इसे 18 मार्च 2022 को रिलीज करने की प्लानिंग की गई। लेकिन इस बार ओमिक्रॉन वैरिएंट रिलीज रोकनी पड़ी थी।

और पढ़ें...

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू किया नया बिजनेस, इमोशनल होकर बोलीं- अमेरिका को दूसरा घर बनाना चुनौतीपूर्ण था

The Kapil Sharma Show 3 से कपिल शर्मा ने 20-30 नहीं, इतने करोड़ छापे , जानिए कितनी थी उनकी फीस

अपनी शादी को लेकर सारा अली खान का बड़ा खुलासा, बताया किस तरह के पति की कर रहीं तलाश

सोच में डाल देगा 'महाभारत के भीष्म पितामह' के शादी न करने का फैसला, 64 की उम्र में भी हैं कंवारे

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories