रणबीर कपूर की शमशेरा ने रिलीज़ के साथ की इतनी कमाई, पिक्स के साथ देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Published : Jul 23, 2022, 06:05 PM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 06:10 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Shamshera box office day 1 collection : रणबीर कपूर की चार साल बाद पहली रिलीज़ - बड़े बजट की एक्शन फिल्म शमशेरा - बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत करने में विफल रही है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन देश में कुल 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया, जो कि हालिया फिल्मों से बहुत बेहतर है। हालांकि, फिल्म के बड़े पैमाने पर रिलीज को देखते हुए, ये आंकड़ा उम्मीद से कम है। एनालिस्ट के मुताबिक ये बड़े बजट की फिल्म के लिए ये बहुत धीमी शुरूआत है।  देखें आने वाले दिनों के लिए क्या अनुमान है.... 

PREV
18
रणबीर कपूर की शमशेरा ने रिलीज़ के साथ की इतनी कमाई, पिक्स के साथ  देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

150 करोड़ के भव्य बजट पर बनी, शमशेरा मूवी को यशराज फिल्म्स ने पेश किया है। करण मल्होत्रा ​​के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी हैं।

28

 पीरियड फिल्म रणबीर कपूर को उनके करियर में पहली बार डबल रोल में देखा गया है। क्योंकि यह 2018 में संजू के बाद रणबीर की पहली रिलीज़ है।

38

तरण आदर्श ने शमशेरा  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में ट्वीट किया है, रिलीज़ के दिन इस फिल्म ने तकरीबन 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

48

 कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने शनिवार दोपहर शमशेरा के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस नंबरों को ट्वीट करते हुए इस कलेक्शन को कमज़ोर बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए शमशेरा इंडस्ट्री की रिलीज़ को निराशाजनक बताया है।

58

ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि वीकेंड पर यह आंकड़ा हर दिन 14-15 करोड़ रुपये तक जा सकता है, लेकिन इतनी बड़ी फिल्म के लिए यह काफी नहीं है। इस फिल्म को मिली-जुली निगेटिव रिव्यूज़ मिले हैं। 

68

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, सिनेमाघरों में कोई बुकिंग नहीं होने के कारण शनिवार को पूरे भारत में फिल्म के कई शो रद्द कर दिए गए हैं। हालाँकि, इन रिपोर्टों पुष्टि नहीं की गई है।

78

इसे माउथ पब्लिसिटी से भी कोई फायदा होने की उम्मीद नहीं है। दरअसल मूवी एक पीरियड फिल्म है, जिसमें ग्राफिक्स और व्हीएफक्स  का जमकर इस्तेमाल किया गया है, बावजूद इसके ये मूवी आम लोगों को कनेक्ट नहीं कर पा रही है।  

88

रणबीर को अब अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र से उम्मीदें लगानी होंगी। अयान मुखर्जी की फिल्म 300 करोड़ रुपये के बजट के साथ शमशेरा से भी बड़े पैमाने पर रिलीज़ की जा रही है। इसमें आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ( Alia Bhatt, Amitabh Bachchan, Nagarjuna, and Mouni Roy) भी हैं। यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more Photos on

Recommended Stories