PHOTOS: भीड़ में फंसी दीपिका को दोनों हाथ का सहारा देकर निकालते दिखे रणवीर सिंह, निकल गई एक्ट्रेस की चीख

Published : Sep 12, 2021, 07:26 PM ISTUpdated : Sep 13, 2021, 10:51 AM IST

मुंबई। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रविवार को पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बांद्रा स्थित बास्टियान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान दीपिका ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में दिखीं तो वहीं रणवीर सिंह एक बार फिर रंग-बिरंगे लिबास में नजर आए। दीपिका जब रेस्टोरेंट की तरफ बढ़ रही थीं तभी वहां फोटोग्राफर दीपिका-रणवीर को कैमरे में कैद करने की कोशिश करने लगे। इस बीच थोड़ी धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें दीपिका फंस गईं। भीड़ में रणवीर दीपिका को प्रोटेक्ट करते नजर आए। दीपिका भी हाथ से इशारा करके कुछ कहने की कोशिश करती नजर आईं। इस दौरान रणवीर ने ब्लू कलर के मास्क से अपना चेहरा छुपा रखा था। 

PREV
18
PHOTOS: भीड़ में फंसी दीपिका को दोनों हाथ का सहारा देकर निकालते दिखे रणवीर सिंह, निकल गई एक्ट्रेस की चीख

रणवीर सिंह ने दीपिका को ऐसे पकड़ा कि दीपिका चिल्ला उठीं। वो अपने हाथों से इशारा करते हुए कुछ कहने की कोशिश करती नजर आईं। 

28

रेस्टोरेंट की ओर जाती दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह। इस दौरान दीपिका बार-बार रणवीर को इशारा करके कुछ बताती रहीं। 

38

मुंबई में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान करीना कपूर और आमिर खान स्पॉट हुए। इस दौरान आमिर खान का लुक डिफरेंट था। उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। 

48

एकता कपूर के घर हुए गणेश उत्सव में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान अनीता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी और बेटे के साथ दिखीं। 

58

एकता कपूर के घर हुए गणेश उत्सव में पहुंचीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान। 2014 में सुजैन ने ऋतिक रोशन को तलाक दे दिया था। उनके दो बच्चे हैं।

68

फिल्मसिटी में बिग बॉस ओटीटी के सेट पर दिखीं रश्मि देसाई। इस दौरान रश्मि सिल्वर कलर की ड्रेस के ऊपर रेड जैकेट पहने दिखीं। रश्मि ने चेहरे पर फेस शील्ड लगा रखी थी। 

78

आलिया भट्ट रविवार को संजय लीला भंसाली के आफिस के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान आलिया व्हाइट कलर के सिंपल सूट में दिखीं। आलिया जल्द ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। 

88

फिल्म जूली की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी रविवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान वो यलो कलर की ड्रेस में दिखीं। बता दें कि राय लक्ष्मी और एमएस धोनी का कभी अफेयर था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories