उदित नारायण के बेटे, सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण को 2011 में एक लड़की ने थप्पड़ जड़ा था। यह घटना एक पब में घटी थी, जहां आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) श्वेता और दोस्तों के साथ मौजूद थे। नशे में धुत आदित्य पर एक लड़की के साथ बदसलूकी का आरोप लगा था और कहा जाता है कि उस लड़की ने आदित्य को थप्पड़ मारा था। हालांकि, खुद आदित्य ने थप्पड़ वाली घटना से इनकार किया और कहा था कि लड़की उनके नाम से पब्लिसिटी बटोर रही है।