जन्म के 6 महीने बाद ऐसी दिखती थीं दीपिका पादुकोण, क्या आपने देखी एक्ट्रेस की ये फोटो

Published : Jan 06, 2021, 08:47 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पिछले दिन 5 जनवरी को 35वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को हुआ था। ऐसे में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी की एक फोटो शेयर की है, जो कि उनके बचपन की है। उसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बर्थडे विश किया। तस्वीर में दीपिका काफी छोटी दिख रही हैं। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनकी जन्म के 6 महीने के बाद की है। रणवीर ने लिखा कैप्शन...

PREV
18
जन्म के 6 महीने बाद ऐसी दिखती थीं दीपिका पादुकोण, क्या आपने देखी एक्ट्रेस की ये फोटो

फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने एक प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'मेरी जान, मेरी लाइफ, मेरी गुड़िया हैप्पी बर्थडे।'
 

28

बता दें, जिस समय रणवीर ने दीपिका की तस्वीर शेयर की, उसी वक्त दीपिका ने भी एक वीडियो शेयर किया है। उसमें उनकी बचपन से लेकर अभी तक की सारी फोटो है। एक्ट्रेस ने वीडियो क्लिप में अपनी अभी तक की पूरी जर्नी को दर्शाया है।

38

एक्ट्रेस ने उस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'ये मेरी जिंदगी की एक बेहद ही अविश्वसनीय यात्रा थी और उसके लिए मैं अपने परिवार, दोस्तों और सभी को तहे दिल से शुक्रिया करती हूं।'

48

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन की शुरुआत पति रणवीर सिंह के साथ ब्रेकफास्ट करके की। इस दौरान की उनकी कुछ फोटो भी सामने आई थी, जिसमें दीपिका ने ब्राउन कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था। साथ में उन्होंने शेड्स भी लगाए हुए थे। 

58

इस दौरान रणवीर ने भी ग्रे कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था। उन्होंने अपने आउटफिट को मैच करते हुए शेडस का भी इस्तेमाल किया था। दोनों ने कोरोना के प्रोटोकॉल्स का भी पूरा ख्याल रखा था। 

68

बहरहाल, अगर दीपिका और रणवीर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो ये कपल शादी के बाद पहली बार फिल्म '83' में साथ नजर आएंगे। इसमें एक्ट्रेस रणवीर सिंह की पत्नी का रोल निभाते दिखेंगी। 

78

बता दें, फिल्म '83' भारत के 1983 विश्व कप जीतने पर आधारित है। रणवीर-दीपिका ने इससे पहले भी कई फिल्में साथ की है जैसे 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत'।

88

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories