सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर फूल का गुलदस्ता खरीदती दिखीं रिया, पैपराजी को देख जोड़े हाथ

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आज यानी कि 21 जनवरी को सुसाइड के बाद पहली बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म आज ही के दिन 1986 में पटना में हुआ था, लेकिन 14 जून, 2020 को उन्होंने मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। उस सुसाइड के बाद केस की मुख्य आरोपी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को माना जा रहा था। उनका ड्रग्स केस में नाम भी आया था, जिसके बाद उन्हें एक महीने की जेल भी हुई थी। जेल से लौटने के बाद अब उनकी जिंदगी सामान्य होती नजर आ रही है। ऐसे में अब सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर रिया फूल का गुलदस्ता खरीदती नजर आई हैं। तस्वीरों में कैद हुईं रिया चक्रवर्ती...

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2021 7:05 AM IST

18
सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर फूल का गुलदस्ता खरीदती दिखीं रिया, पैपराजी को देख जोड़े हाथ

रिया चक्रवर्ती को फूलों की खरीददारी करते हुए देखकर फैंस तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वो किसके लिए फूल लेकर जा रही हैं। 

28

इसके अलावा रिया चक्रवर्ती कैमरे को इग्नोर करती नजर आईं। इसके अलावा रिया मीडिया के सामने आते ही फटाफट वहां निकल गईं और पैपराजी के सामने हाथ जोड़ती भी दिखीं। 

38

इस दौरान रिया चक्रवर्ती ग्रे कलर के टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आईं। खुद को कोरोना से बचाने के लिए एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क भी पहन रखा है।  

48

रिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस को फूलों का गुलदस्ता खरीदता देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पता नहीं ये कौन-सा नशा करती हैं, नए-नए फूलों से मजा करती है।' 

58

वहीं, दूसरे ने लिखा, 'इस बार फूल देकर किसको खाने निकली है बहन?' एक ने लिखा, 'कल सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है ना, इसलिए शायद दिखाने आई है फूल खरीद के सबको फूल बनाने की कोशिश में है।' इसी तरह से लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

68

बता दें, इससे पहले रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के साथ घर से बाहर निकली थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती बुरू तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। 

78

रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया से इन दिनों गायब रहने लगी हैं। दरअसल, सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करने के बाद रिया चक्रवर्ती अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। 

88

इससे पहले रिया चक्रवर्ती परिवारवालों के साथ नए घर की तलाश कर रही थीं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि लोग पुलिस और मीडिया से परेशान हो गए थे। इस वजह से सोसाइटी द्वारा उन्हें वो घर छोड़ने के लिए कहा गया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos