एक और एक्ट्रेस बंधने जा रही शादी के बंधन में, इस दिन मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड संग करेगी कोर्ट मैरिज

Published : Feb 21, 2020, 11:04 AM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 10:35 AM IST

मुंबई. एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही है। यह एक्ट्रेस है ऋचा चड्ढा। ऋचा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ शादी करने जा रही है। दोनों 15 अप्रैल के आसपास शादी के बंधन में बधेंगे। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया है। हालांकि, दोनों की ही तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई हैं। और न ही शादी की डेट को लेकर कोई खुलासा किया गया है। 

PREV
17
एक और एक्ट्रेस बंधने जा रही  शादी के बंधन में, इस दिन मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड संग करेगी कोर्ट मैरिज
खबर के मुताबिक ऋचा और अली ने अपने परिवारवालों से सलाह लेने के बाद दिल्ली में कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है। इसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।
27
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही शादी के बाद 3 ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। 15 अप्रैल को शादी के साथ रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा।
37
इसके बाद 18 अप्रैल को लखनऊ और 21 अप्रैल को मुंबई में रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया जाएगा। दोनों ही इन दिनों रिसेप्शन के जगह की तलाश में जुटे हैं।
47
ऋचा और अली एक-दूसरे को 2013 से जानते हैं। वहीं 2015 से ये दोनों रिश्ते में है। 2017 में ऋचा और अली अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। अली और ऋचा दो फिल्में एक साथ कर चुके हैं, जिसमें फुकरे (2013) और फुकरे रिटर्न्स (2017) शामिल हैं।
57
33 साल की ऋचा का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। उनके पिता की मैनेजमेंट फर्म है और मां प्रोफेसर है। ऋचा ने 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिलहाल ऋचा अभी तो पार्टी शुरू हुई है, शकीला और भोली पंजाबन जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
67
वहीं, अली लखनऊ के रहने वाले हैं। जब वे 18 साल के थे तब इनके माता-पिता का तलाक हो गया था। 2008 में एक्टिंग फील्ड में कदम रखने वाले अली हाल ही में आई फिल्म प्रस्थानम में नजर आए थे।
77
ऋचा चड्ढा और अली फजल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories