ऋषि कपूर की वो फिल्म जिसकी हीरोइन है अब अंबानी खानदान की बहू तो एक एक्टर है सालों से लापता

Published : Jun 28, 2020, 03:26 PM ISTUpdated : Jul 03, 2020, 09:51 AM IST

मुंबई. कोरोना काल अभी भी कम नहीं हुआ है। दुनियाभर में इस वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत की स्थिति की बात करें तो यहां भी वायरस का असर कम नहीं हुआ है। देश में रोज कई लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा रही है। हालांकि, लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ऋषि कपूर और टीना मुनीम की फिल्म कर्ज ने अपनी रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म 80 दशक में आई थी और फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई है। बता दें कि इस फिल्म से जुड़े करीब 11 सेलेब्स अब इस दुनिया में नहीं है।

PREV
17
ऋषि कपूर की वो फिल्म जिसकी हीरोइन है अब अंबानी खानदान की बहू तो एक एक्टर है सालों से लापता

फिल्म कर्ज पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित थी, जिसमें रवि (राज किरण) की हत्या उसकी पत्नी कर देती है। रवि मॉन्टी (ऋषि कपूर) के रूप में दोबारा जन्म लेता है और उसे अपने पिछले जन्म की सारी बातें याद आती हैं। फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी थी। इनमें से एक एक्टर तो पिछले 10 साल से गुमनामी की जिंदगी गुजार रहा है। वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस टीना अब अंबानी खानदान की बहू है।

27

राज किरण ने फिल्म में रवि वर्मा का किरदार निभाया था। उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया। टीवी पर आखिरी बार वह शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर में नजर आए थे। हालांकि, अब वह जिंदा हैं या नहीं इसकी जानकारी तक किसी के पास नहीं है। राज किरण को 10 साल पहले आखिरी बार न्यूयॉर्क में टैक्सी चलाते देखा गया था। कहा गया कि राज किरण को उनके परिवार ने छोड़ दिया था, जिसके बाद वह पागलखाने पहुंच गए थे।
 

37

ऋषि कपूर ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में ऋषि मॉन्टी के रूप में दोबारा जन्म लेते हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले ऋषि अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी निधन इसी साल अप्रैल में कैंसर की वजह से हुआ था।
 

47

टीना मुनीम की जिंदगी टीना अंबानी बनने तक काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल अंबानी से शादी करने से पहले टीना ने कई फिल्मों में काम किया। कर्ज फिल्म में टीना, ऋषि कपूर की प्रेमिका के रूप में नजर आईं थीं। लंबे समय से फिल्मों से दूर टीना अब अंबानी खानदान की बहू है और सोशल वर्क करती हैं।

57

सिमी ग्रेवाल ने बोल्ड सीन देकर फिल्मी दुनियाभर में पहचान बनाई। कर्ज फिल्म में सिमी ने रवि वर्मा की पत्नी कामिनी वर्मा का किरदार निभाया था, जो अपने पति की हत्या करा देती है। फिल्मों से दूरी बना चुकीं सिमी अपना चैट शो चलाती है।

67

प्राण ने फिल्म में टीना के अंकल कबीरा का किरदार निभाया था। प्राण ने अपनी लाइफ का पहला रोल रामलीला में सीता के तौर पर किया था। जब प्राण फिल्मों में आए तो उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई। कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले प्राण अब इस दुनिया में नहीं हैं।

77

प्राण और ऋषि कपूर के अलावा फिल्म कर्ज में प्रेम नाथ, दुर्गा खोटे, जलाल आगा, पिंचू कपूर, इफ्तेखार, विजी खोटे, बिरबल, मेक मोहन, मुकरी और यूसुफ खान ने भी अहम किरदार निभाए थे। हालांकि, अब ये सारे ही कलाकार इस दुनिया में नहीं है। 


 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories