Published : Jan 01, 2022, 08:07 PM ISTUpdated : Jan 01, 2022, 08:08 PM IST
मुंबई. नए साल का जश्न मनाकर बॉलीवुड सितारे अब मुंबई लौटने लगे हैं। इसी में एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (genelia d'souza) अपने पति रितेश देशमुख ( Riteish Deshmukh)का भी है। कपल अपने दोनों बच्चों रियान और राहिल के साथ मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कैमरे में कैद करने के दौरान जेनेलिया के बच्चों का संस्कार सामने आया। रियान और राहिल ने कुछ ऐसा किया जिससे वहां मौजूद लोगों को उनपर प्यार आ गया है। आइए नीचे देखते हैं देशमुख परिवार नए साल के पहले दिन कैसे दिखें...
बॉलीवुड की सबसे क्यूट कपल में शुमार जेनेलिया और रितेश देशमुख वैसे तो सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। लेकिन उन्हें मुंबई में या फिर बाहर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। इस दौरान दोनों एक साथ बेहद ही प्यार लगते हैं।
26
'तुझे मेरी कसम' फेम जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख एक बेहतरीन माता-पिता हैं। वो अपने दोनों बच्चों रियान और राहिल का मिलकर ध्यान रखते हैं। उन्हें संस्कार सिखाते हैं। एक इंटरव्यू में अदाकारा ने बताया था कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ ज्यादा टाइम बिताती हैं और उन्हें सही और गलत का मतलब समझाती रहती हैं।
36
एयरपोर्ट पर कपल की परवरिश की तस्वीर नजर आई। राहिल और रियान हाथ जोड़कर पैपराजी को हैप्पी न्यू ईयर बोलते दिखाई दिए। इनके साथ इनके माता-पिता भी खड़े थे।
46
राहिल और रियान की ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही है। 24 नवंबर 2014 में जेनेलिया ने अपने पहले बेटे रियान को जन्म दिया था। जून 2016 में दूसरे बेटे राहिल को अदाकार इस दुनिया में लेकर आईं।
56
बता दें कि 2003 में 'तुझे मेरी कसम' से जेनेलिया और रितेश देशमुख दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कहा जाता है कि इस दौरान ही दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई थी। उस वक्त जेनेलिया की उम्र 21 साल थी।
66
लंबे वक्त तक डेट करने के बाद दोनों 3 फरवरी 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। इतने सालों बाद भी दोनों का प्यार एक मिसाल है। आज भी कपल एक दूसरे को प्यार जताते नजर आते हैं।