कभी Ajay Devgn की हीरोइन की साड़ियों पर प्रेस करता था शख्स, पिता की मौत के बाद तंगहाली में गुजारे दिन

Published : Mar 14, 2021, 06:51 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी (rohit shetty) 48 साल के हो गए हैं। रोहित का जन्म 14 मार्च, 1973 को मुंबई में हुआ था। रोहित के बारे में ये फेमस है कि उनकी फिल्मों में जबरदस्त स्टंट दिखाए जाते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते है कि वे गुजरे जमाने के विलेन एमबी शेट्टी (mb shetty) के बेटे हैं। रोहित को पिता के गुजरने के बाद बचपन में ही काफी संघर्ष करना पड़ा। वे कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सके। फैमिली को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। मां ने रोहित और दो बहनों को बड़ा करने के लिए काफी स्ट्रगल किया। रोहित ने रियलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार के दौरान बताया था कि 1995 में बनी फिल्म हकीकत में तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे।

PREV
17
कभी Ajay Devgn की हीरोइन की साड़ियों पर प्रेस करता था शख्स, पिता की मौत के बाद तंगहाली में गुजारे दिन

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित कई फिल्मों में काजोल के मेकअप को टचअप करने और उनके स्पॉटबॉय का काम भी कर चुके हैं। इसी के साथ वे अजय देवगन की कई फिल्में जैसे फूल और कांटे, सुहाग, प्यार तो होना ही था और राजू चाचा में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
 

27

रोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था- जब मैंने काम शुरू किया तब घर चलाने के लिए पैसे कमाना चाहता था। कॉलेज छोड़ दिया, क्योंकि मैं जानता था कि किताबों और कपड़ों के लिए पैसे कहां से आएंगे। मुझे पता नहीं था कि ये सब कौन देगा। इसलिए मैंने काम करना शुरू कर दिया। मेरी पहली कमाई 35 रुपए थी।

37

रोहित की मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उनके दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी हैं। इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं। जब वे 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे।

47

रोहित ने अजय देवगन के साथ फिल्म जमीन बनाई। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। इस दौरान लोगों ने रोहित का फोन उठाना बंद कर दिया था। 2006 में उन्होंने अपने करियर की पहली हिट फिल्म गोलमाल बनाई और फिर उनका करियर चल पड़ा। उन्होंने इस फिल्म की कई सीरीज बनाई। 

57

रोहित बॉक्स ऑफिस पर अब तक ऐसी 8 फिल्में दे चुके हैं जिन्होंने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर दिखाया है। इनमें शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल 3 और सिंबा का नाम भी शामिल है। अब रोहित की अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट रोहित ने अपने जन्मदिन पर रिवील की।

67

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- डियर ऑडियंस और मेरे एक्टर्स के फैन क्लब। मैं जानता हूं कि आपने पूरे एक साल सूर्यवंशी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया है और हमारे लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती कि हमारी फिल्म 30 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

77

उन्होंने आगे लिखा- आप यह बात जरूर जानते होंगे कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सिनेमाघरों को 50 फीसदी दर्शकों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए हम महाराष्ट्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं। 

Recommended Stories