Round Up 2021: इन सितारों ने हॉलीवुड में इस साल बिखेरा जलवा, शानदार एक्टिंग की बदौलत बनाया अलग पहचान

Published : Dec 28, 2021, 12:11 AM ISTUpdated : Dec 28, 2021, 12:14 AM IST

मुंबई. साल 2021 अपने खट्टे-मीठे यादों के साथ अलविदा कहने वाला है। साल का आखिरी सप्ताह बीत रहा है। वहीं, नए साल 2022 के स्वागत के लिए हम सब तैयार हैं। यह साल कई मायनों में याद रखा जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से जहां हर कोई घरों में कैद हो गया था वहीं कुछ लोगों ने इस दौरान भी अलग पहचान बनाई। बात उन सितारों की करते हैं जिन्होंने हॉलीवुड में एंट्री ली और अपने एक्टिंग से सबकों अपना दीवाना बना लिया। आइए जानते हैं कि इस साल कौन से कलाकार हॉलीवुड के किस फिल्म और शोज में नजर आए....

PREV
17
Round Up 2021: इन सितारों ने हॉलीवुड में इस साल बिखेरा जलवा,  शानदार एक्टिंग की बदौलत बनाया अलग पहचान

बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद हुमा कुरैशी (huma qureshi) ने पहले ओटीटी पर डेब्यू करके तहलका मचाया। इसके साथ हॉलीवुड में दस्तक देते हुए  जॉम्बी हाइस्ट फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में नजर आईं। इस मूवी में हुमा ने गीता का किरदार निभाया। हालांकि इस मूवी में उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन लोगों ने इनके काम की सराहना की।

27

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं नीतू चंद्रा (Neetu chandra) ने इस साल हॉलीवुड में डेब्यू किया। वो‘नेवर बैग डाउन: रिवाल्ट’ में नजर आईं। इस मूवी में अदाकारा का नाम जया है। जो एक अंडरग्राउंड फाइटिंग क्लब में लड़ती दिखाई देती हैं। 

37

हरीश पटेल बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अमेरिकन शो में नजर आते हैं। इस साल वो मार्वल की फिल्म ‘एटर्नल्स’ में नजर आए। इसमें एंजेलिना जोली, सलमा हायक, किड हैरिगटन, रिचर्ड मैडिन सहित अन्य कलाकार थे। हरीश पटेल ने फिल्म में कैमियो किया था।

47

पूरब कोहली (Purab Kohli) ‘द मैट्रिक्स’ में नजर आए। इस मूवी को लेकर एक्टर ने कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैट्रिक्स फ्रैंचाइजी की फिल्मों का कभी हिस्सा बनूंगा। इस मूवी में वो एक गेम डेवलपर का रोल निभाया है। 

57

आदर्श गौरव (adarsh gourav) इस साल हॉलीवुड में एंट्री ली। वो  ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आए। उनके अलावा इसमें राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी। 
 

67

इस साल कुब्रा सैत (Kubbra Sait) एप्पल टीवी के साइंस फिक्शन शो ‘फाउंडेशन' में नजर आईं। इस शो में उनका नाम फारा है और वो एक विलेन की भूमिका में दिखाई दीं। अदाकारा अपनी अदायगी का लोहा सेक्रेड गेम्स में मनवा चुकी हैं।

Recommended Stories