Sagarika Ghatge Birthday: नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर सागरिका कैसे बनी क्रिकेटर जहीर की हमसफर, जानें लव स्टोरी

Published : Jan 08, 2022, 06:10 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। शाहरुख खान (Shah rukh khan) की 'चक दे इंडिया'  से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। मूवी में प्रीति सभरवाल की खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया था। इस मूवी के बाद अदाकार कई और फिल्में की। लेकिन ज्यादा सफलता उन्हें इंडस्ट्री में नहीं मिली। 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) से शादी करके उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। आइए अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में....

PREV
16
Sagarika Ghatge Birthday: नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर सागरिका कैसे बनी क्रिकेटर जहीर की हमसफर, जानें लव स्टोरी

सागरिका घाटगे की पैदाइश महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 8 जनवरी 1982 में हुई। जब वो 8 साल की थी तो उनके पैरेंट्स  राजस्थान के अजमेर में शिफ्ट हो गए। यहीं पर उनकी पढ़ाई हुई। सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं। 

26

सागरिका घाटगे के पिता विजयेंद्र घाटगे फिल्म उद्योग के जानी मानी हस्ती हैं। वहीं उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थी। इस नाते सागरिका शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 
 

36

सागरिका ने हॉकी में करियर ना बनाकर बॉलीवुड में एंट्री लीं। साल 2007 में उन्होंने फिल्म चक दे इंडिया से की, इस फिल्म में उन्होंने प्रीती सबरवाल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और अदायगी को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। 
 

46

सागरिका के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक दोस्त की पार्टी में उनकी मुलाकात जहीर खान से हुई थी। यहां दोनों की बातचीत हुई फिर धीरे-धीरे दोस्ती। इसके बाद दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलते और अपने प्यार को परवान चढ़ाते रहे। लेकिन युवराज सिंह की शादी में जब दोनों साथ दिखे तो दुनिया को इनकी मोहब्बत के बारे में पता चला। 

56

करीब 9 महीने डेट करने के बाद सागरिका और जहीर ने आईपीएल-2017 के दौरान अपनी सगाई का ऐलान किया। 23 नवंबर 2017 को दोनों ने कोर्ट मैरिज की और इसके बाद मुंबई के ताज पैलेस में एक रिसेप्शन दिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को लगभग अलविदा कह दिया। 

66

सागरिका फॉक्स, मिले ना मिले हम, रश, जी भर के जिले जैसी फिल्मों में नजर आयीं। वह फीयर फैक्टर, खतरों के खिलाड़ी में भी दिख चुकी हैं। इसके अलावा वह वेबसीरीज बॉस में काम कर चुकी हैं।

और पढ़ें:

KANGANA RANAUT ने रेस्त्रां में की 'गंदी' हरकत, VIDEO हुआ वायरल, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

सफेद जालीदार ड्रेस में Sara Ali khan ने बिखेरी खूबसूरत अदाएं, फैंस बोले- चौदहवीं का चांद हो

बेहद ही बोल्ड लुक में Nia Sharma अपने गाने का प्रमोशन करने पहुंची, लहंगे पर दुपट्टा लेना गई भूल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories