Published : Mar 14, 2021, 07:47 PM ISTUpdated : Mar 14, 2021, 07:48 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स रविवार को मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। सैफ अली खान जहां रेड कलर की टी-शर्ट और व्हाइट पजामा पहने बाइक पर घूमते दिखे तो वहीं उनकी सासू मां बबीता कपूर गिफ्ट्स लेकर करीना के घर पहुंचीं। दरअसल, सैफ अली खान एक शख्स के साथ बाइक पर बैठकर वर्सोवा जेट्टी पहुंचे थे। इस दौरान सैफ ने पलभर के लिए भी अपना मास्क नहीं उतारा। बता दें कि सैफ पहले मास्क न पहनने को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं। सैफ और बबीता कपूर के अलावा कई दूसरे सेलेब्स भी मुंबई में स्पॉट किए गए।