मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) गुरुवार को ईद के मौके पर रिलीज हुई। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान में रखते हुए फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। सलमान की फिल्म ने लोगों को दीवाना बना दिया है। दर्शकों का कहना है कि सलमान खान की राधे एकदम एक्शन पैक्ड फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा है। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुण्डा, जैकी श्रॉप लीड रोल में है। वैसे, आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान की कई फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हुई और इन फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, दो फिल्में फ्लॉप रही फिर इन मूवीज ने अच्छी कमाई की।
सलमान खान ईद को अपने लिए लकी मानते हैं और कोशिश करते है कि उनके एक फिल्म साल में ईद के मौके पर रिलीज हो। बता दें कि वॉन्टेड, रेडी, किक, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है, दबंग सहित कुछ फिल्में ईद के मौके पर रिलीज की गई। 2019 में भारत ईद के मौके पर रिलीज की गई थी। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 205 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
210
फिल्म वॉन्डेंट 2009 में रिलीज हुई। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया, प्रकाश राज और महेश मांजरेकर लीड रोल में थे।
310
2010 में ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, विनोद खन्ना और सोनू सूद लीड रोल में थे।
410
सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगॉर्ड 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी।
510
2012 में आई सलमान की फिल्म एक था टाइगर जबरदस्त हिट रही। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया।
610
2014 में आई फिल्म किक ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में जैकलीन फर्नाडिज पहली बार सलमान के साथ नजर आई थी।
710
2015 में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बजरंग भाईजान ने रिकॉर्ड कमाई की। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में थे।
810
2016 में आई फिल्म सुल्तान में सलमान खान अलग ही अंदाज में नजर आए। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी।
910
2017 में आई फिल्म ट्यूबलाइट को दर्शकों को सिरे से नकार दिया। हालांकि, फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। फिल्म में सलमान के साथ सोहेल खान नजर आए थे।
1010
2018 में आई मल्टी स्टारर फिल्म रेस 3 भी लोगों को पसंद नहीं आई। हालांकि, फिल्म ने फिर भी अच्छी कमाई की। फिल्म में सलमान के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नाडिज, डेजी शाह लीड रोल में थे।