क्या आप जानते है जिस फिल्म ने बदली थी सलमान की किस्मत उस मूवी के लिए माधुरी मिली थी सबसे ज्यादा फीस

Published : Aug 05, 2020, 06:34 PM ISTUpdated : Aug 08, 2020, 10:13 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस की दहशत कम नहीं हुई है। इस वायरस की चपेट में रोज लोग आ रहे हैं और हर दिन कई लौग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में हालात अच्छे नहीं है। यहां भी हर रोज कई लोग इस वायरस से संक्रामित हो रहे हैं। लेकिन लोगों की सुविधा की खातिर सरकार ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत और आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्सा, थ्रोबैक फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हम आपके हैं कौन अपनी रिलीज को 26 साल पूरे कर लिए हैं। सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बनाएं थे। माधुरी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी यादें शेयर की है> आइए जानते है इस फिल्म से जुड़े कुछ किस्से...

PREV
110
क्या आप जानते है जिस फिल्म ने बदली थी सलमान की किस्मत उस मूवी के लिए माधुरी मिली थी सबसे ज्यादा फीस

'हम आपके हैं कौन' 5 अगस्त, 1994 को रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित के अलावा मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, आलोक नाथ, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेर्डे ने लीड रोल प्ले किया था।

210

'हम आपके हैं कौन' का प्रीमियर साउथ मुंबई के लिबर्टी सिनेमा में हुआ था और वहां यह 125 सप्ताह तक चली थी। कहा जाता है कि इस दौरान सिर्फ इस एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने वाली ऑडियंस की संख्या करीब 20 लाख थी। 

310

माधुरी ने इंटरव्यू में बताया था- "सूरज ने स्क्रिप्ट रेडी होने के बाद मुझे अप्रोच किया था। 3 घंटे 15 मिनट तक वो मुझे स्क्रिप्ट सुनाते रहे। यहां तक कि उन्होंने मेरे लिए गाने भी बजाए और वो सॉन्ग्स भी गाकर सुनाए, जो रिकॉर्ड होने बाकी थे।" फिल्म का रनिंग टाइम करीब 223 मिनट का था और इसमें 14 गाने थे।

410

रिपोर्ट्स की मानें तो जिस फिल्म ने सलमान खान की किस्मत बदल दी थी उसी फिल्म के लिए माधुरी को सबसे ज्यादा फीस मिली थी। उन्हें करीब 2.75 करोड़ रुपए दिए गए थे। इस फीस के साथ उस दौरान माधुरी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थी।

510

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म है। यह कमाई फिल्म ने दुनियाभर से की थी। 1975 में रिलीज हुई 'शोले' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई थी। 

610

फिल्म में अनुपम खेर ने एक सीन में शोले के वीरू (धर्मेंद्र) का एक्ट किया था। सीन की शूटिंग के दौरान उनका चेहरा लगभग पैरालाइज हो गया था। यही वजह है कि पासिंग द पार्सल गेम में उन्होंने धर्मेंद्र की मिमिक्री की थी।    

710

लंदन के वेलव्यू थिएटर में फिल्म 50 सप्ताह तक लगी रही थी। थिएटर को तीन सप्ताह के लिए बुक किया गया था, क्योंकि उसके बाद उसका कायाकल्प होने वाला था। लेकिन मूवी के कलेक्शन को देखते हुए थिएटर का रेनोवेशन टाल दिया गया था। 
 

810

इस फिल्म में लता मंगेशकर ने 10 गाने गाए थे। लेकिन वो कोई भी अवॉर्ड लेना नहीं चाहती थी। वो चाहती थी कि नई सिंगर्स को मौका मिले। पर पब्लिक के डिमांड पर उन्हें फिल्म के गाने दीदी तेरा देवर दीवाना... के लिए एक स्पेशल अवॉर्ड से नावाजा गया था। 

910

सलमान से पहले माधुरी के अपोजिट आमिर खान को कास्ट किया गया था। पर आमिर को लगा कि ये स्क्रिप्ट उनके हिसाब से सही नहीं है। फिर ये रोल सलमान को मिल गया और इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। 

1010

फिल्म के 26 साल पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने सलमान के साथ वाली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा- यकीन नहीं होता कि 'हम आपके हैं कौन' को 26 साल हो चुके हैं। उन मजेदार लम्हों को याद करते हुए, लाजवाब टीम की मेहनत की वजह से फिल्म का हर सीन बिल्कुल परफेक्ट रहा। आज भी इस फिल्म को दर्शक देखते हैं और एन्जॉय करते हैं। बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories