सलमान खान ने पूजा हेगड़े को एयरपोर्ट पर लगाया गले, लद्दाख से साथ लौटे दोनों एक्टर्स, देखें तस्वीरें

Published : Aug 20, 2022, 03:14 PM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 03:18 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक दिन पहले शुक्रवार को ही सलमान खान (Salman Khan) ने लद्दाख से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। वे कुछ दिनों से लेह-लद्दाख में अपनी अगली फिल्म 'भाईजान' (Bhaijaan) की शूटिंग कर रहे थे। शनिवार को सलमान लद्दाख से वापस लौट आए। वे फिल्म में अपनी को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ मुंबई स्थित प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए। देखें एयरपोर्ट से सामने आईं सलमान और पूजा की तस्वीरें...

PREV
15
सलमान खान ने पूजा हेगड़े को एयरपोर्ट पर लगाया गले, लद्दाख से साथ लौटे दोनों एक्टर्स, देखें तस्वीरें

एयरपोर्ट से सामने आई इन तस्वीरों में सलमान खान और पूजा हेगड़े एक साथ अपनी कार की तरफ बढ़ रहे हैं। सभी को उम्मीद थी कि दोनों 3 से 4 दिनों बाद वापस आएंगे।

25

सलमान यहां बेहद डैशिंग लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लू शर्ट के साथ जींस और शूज पेयर किए। सन ग्लासेस ने उनके इस लुक को चार चांद लगा दिए।

35

वहीं पूजा भी बेहद खूबसूरत लुक में दिखाई दीं। उन्होंने लेनिन क्रीम शर्ट के साथ ग्रीन कारगो पैंट्स चूज किए। वे भी सनग्लासेस पहने नजर आईं।

45

इस मौके पर दोनों अपनी-अपनी कार से अपने घर की ओर रवाना हो गए। जाने से पहले दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories