संजय दत्त को जेल में मिलता था कीड़े वाला खाना, कैद में रहते बनाए सिक्स पैक एब्स

Published : Jul 29, 2022, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की लाइफ अब नॉर्मल हो गई है। अब वो जेल से बाहर अपना जन्मदिन अपनी मर्जी के मुताबिक मना सकते हैं। हालांकि जेल में उनका जीवन बेहद मुश्किल हालातों में बीता था। कैद से रिहा होने के बाद उन्होंने जेल में बिताए एक-एक दिन को सालों के बराबर बताया था। संजू बाबा ने कहा था कि वो उन काले दिनों को कभी भुला सकते हैं। उन्हें तो भरोसा ही नहीं था कि वे अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी आपबीती भी सुनाई थी... 

PREV
18
संजय दत्त को जेल में मिलता था कीड़े वाला खाना, कैद में रहते बनाए सिक्स पैक एब्स

संजय दत्त पर पैसे के दम पर जेल में तमाम ऐशो आराम जुटाने आरोप लगा था। संजय ने उस वक्त कहा था कि  उन्हें जेल में कीड़ों वाला खाना दिया जाता था। उन्होंने कई मर्तबा खाने में मक्खी पड़े देखी थी । दिनभर काम के बाद भूख लगती थी, तो मक्खी निकालकर खाना खा लेता था।  

28

एक इंटरव्यू में संजू ने बताया था कि, जेल में उन्हें जानवरों जैसा खाना दिया जाता था, उनका  दोस्त युसुफ तो वो खाना खाता ही नहीं था। संजय ने बताया कि उन्होंने तकरीबन एक साल तक ऐसी ही दाल खाई थी, सब्जी के नाम पर वहां बस 'राजगिरा' बनता था। 

38

संजय दत्त जेल में कई काम करते थे, हालांकि उन्हें एंटरटेनमेंट का काम भी सौंपा गया था। वे जेल के अंदर कम्युनिटी  रेडियो में जॉकी के तौर पर भी काम करते थे।

48

संजय दत्त, जेल में कागज की थैलियां बनाते थे। इसके लिए उन्हें हर दिन  50 रुपए मिलते थे।  संजय दत्त साथी कैदियों को मिमिक्री आयटम सुनाकर उनका मनोरंजन भी करते थे। 

58

संजय दत्त, जेल में कागज की थैलियां बनाते थे। इसके लिए उन्हें हर दिन  50 रुपए मिलते थे।  संजय दत्त साथी कैदियों को मिमिक्री आयटम सुनाकर उनका मनोरंजन भी करते थे। 

68

जय दत्त को माचो मैन कहा जाता है, वे जेल में भी नियम से कसरत करते थे। उन्होंने देसी व्यायाम के जरिए सिक्स पैक ऐब्स बना लिए थे। वे सुबह 5 बजे उठकर व्यायाम में जुट जाते थे। वे योग और ध्यान भी करते थे।  

78

1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के बाद संजय दत्त को एके-47 जैसे हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

88

संजू बाबा, इस केस में टाडा की कोर्ट में दोषी सिध्द हुए थे। उन्हें अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी, हालांकि अच्छे बर्ताव की वजह से उन्हें जेल से 103 दिन पहले 25 फरवरी 2016 को सज़ा माफ कर रिहा किया गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories