जन्म से पहले हुई थी शाहरुख़, अजय समेत इन 12 स्टार्स के पहले बच्चे की मौत, एक तो फिर पिता ही ना बन सका

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'झांसी की रानी', 'लाल इश्क' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे शोज के अभिनेता विकास मानकताला (Vikas Manaktala) ने एक हालिया बातचीत के दौरान खुलासा किया है कि हाल ही में उनकी पत्नी गुंजन का मिसकैरेज हुआ है। इससे वे और उनकी पत्नी मानसिक रूप से टूट गए हैं। वैसे मिसकैरेज एक ऐसा दंस है, जिसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी कपल्स ने झेला है। कई एक्ट्रेस और स्टार पत्नियां तो इसके बाद कभी मां नहीं बन सकीं। इनमें से कुछ ने IVF तकनीक का सहारा लिया तो एक तो ऐसी है, जो अब भी निसंतान है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 12 सेलेब्रिटी कपल्स के बारे में...

Gagan Gurjar | Published : Jan 14, 2023 5:31 PM IST

112
जन्म से पहले हुई थी शाहरुख़, अजय समेत इन 12 स्टार्स के पहले बच्चे की मौत, एक तो फिर पिता ही ना बन सका

1. शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से शादी की और 2010 में वे प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशन के चलते उनका मिसकैरेज हो गया। शिल्पा ने एक बातचीत में बताया था कि वे प्रेग्नेंसी कंसीव होने के बाद काफी खुश थीं, लेकिन मिसकैरेज ने उन्हें तोड़कर रख दिया था और उन्हें लगने लगा था कि वे दोबारा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो पाएंगी। इसके बाद वे एंटीफोस्फोलिपिड सिंड्रोम से पीड़ित हो गई थीं और ज्यादा डर गई थीं। हालांकि, वे दोबारा प्रेग्नेंट हुईं और 2012 में उनके बेटे विवाद का जन्म हुआ।

212

2. शाहरुख़ खान ने 1991 में गौरी छिब्बर से शादी की थी। 1997 में गौरी पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन उनकी यह प्रेग्नेंसी टिकी नहीं। मिसकैरेज के चलते उनके बच्चे की जन्म से पहले ही मौत हो गई। बाद में गौरी ने आर्यन और सुहाना को जन्म दिया। एक बातचीत में शाहरुख़ ने बताया था, "आर्यन से पहले कुछ मिसकैरेज हुए। लेकिन फिर उनका जन्म हुआ तो कुछ दिन काफी मुश्किल रहे थे। सुहाना लड़की थी तो एक अलग एक्साइटमेंट था। क्योंकि गौरी और मैं दोनों ही हमेशा से लड़की चाहते थे। लेकिन यह दूसरी बार में हुई।"शाहरुख़ के तीसरे बच्चे अबराम खान का जन्म सेरोगेसी से हुआ था।

312

3. आमिर खान ने 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी। 2009 किरण प्रेग्नेंट हुईं और दुर्भाग्य से कुछ महीने बाद उन्होंने मिसकैरेज के चलते अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया। आमिर खान ने एक बातचीत में कहा था, "किरण और मैंने अपना बच्चा खोया है। काफी कोशिश के बाद भी हम मिसकैरेज को नहीं रोक पाए। बीते दो महीने हमारे लिए संघर्ष से भरे रहे हैं। किरण और मुझे ठीक होने के लिए वक्त चाहिए। पहले बच्चे को खोने के बाद किरण और आमिर ने कई बार दोबारा बच्चे के लिए कोशिश की। लेकिन जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने IVF तकनीक का सहारा लिया और 2011 में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। 

412

4.काजोल और अजय देवगन की शादी 1999 में हो गई थी। 2001 में कपल ने फैमिली बढ़ाने का फैसला लिया। काजोल प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन यह एक्टोपिक प्रेग्नेंसी थी, जिसके चलते मिसकैरेज हुआ और 6 सप्ताह बाद ही उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। अजय ने इसके बारे में एक बातचीत में बताया था कि उन्होंने अपना बच्चा खोया, लेकिन उन्हें इसका खेद नहीं है। क्योंकि यह एक्टोपिक प्रेग्नेंसी थी। उन्होंने कहा था, "काजोल की जिंदगी खतरे में थी। जब डॉक्टर ने हमें बताया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा तो हमने तुरंत ही सहमति जता दी। जाहिरतौर पर जब हमें प्रेग्नेंसी का पता चला तो हमारी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।" बाद में काजोल ने 2003 में बेटी न्यासा को जन्म दिया और 2010 में वे बेटे युग की मां बनीं।

512

5. फरदीन खान की पत्नी नताशा ने मिसकैरेज का दर्द झेला है। 2005 में उनकी शादी हुई थी और 2012 में नताशा ट्विन्स के साथ प्रेग्नेंट हुई थीं। लेकिन मिसकैरेज हुआ और उनके अजन्मे बच्चों की मौत हो गई। एक बातचीत में फरदीन ने बताया था, "प्रेग्नेंसी की खबर साझा करते हुए हम बेहद खुश थे। जब मिसकैरेज हुआ तो उतना ही दुख हुआ। अच्छी बात यह है कि नताशा की सेहत ठीक है और हम फिर से ट्राय कर सकते हैं।" इस मिसकैरेज के सालभर बाद नताशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने डायना इसाबेल खान रखा। वहीं, 2017 में कपल ने बेटे का वेलकम किया, जिसका नाम अज़रियस फरदीन खान रखा गया है।

612

6.गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो ने 1966 में दिलीप कुमार से शादी की। 1972 में वे प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन जब उनकी प्रेग्नेंसी 8 महीने की हुई, तभी हाई ब्लड प्रेशर के चलते उन्होंने अपना बच्चा खो दिया था। इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं कर पाईं। यही वजह है कि उनकी कोई संतान नहीं है।

712

7. एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने 2015 में अभिनेता करण पटेल से शादी की। 2018 में अंकिता मां बनने वाली थीं। लेकिन मिसकैरेज के चलते उन्होंने अपना बच्चा गंवा दिया था। अंकिता और करण के इस मुश्किल दौर के दौरान उनके प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "मेरा सभी मीडियाकर्मियों से आग्रह है कि करण और अंकिता को मिसकैरेज के दर्द से निपटने का समय दें।यह पर्सनली उनकी फैमिलीज के लिए मुश्किल वक्त है।"

812

8. कंगना रनोट की बहन रंगोली की शादी 2011 में बचपन के दोस्त अजय चंदेल से हुई। 2017  में उनके बेटे पृथ्वीराज चंदेल का जन्म हुआ। लेकिन इससे पहले 2016 में रंगोली को मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था। एक रिपोर्ट में रनोट फैमिली के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है, "कंगना रनोट के साथ 'सिमरन' की शूटिंग के लिए जाने से पहले रंगोली का मिसकैरेज हुआ था। इसलिए यह समय बेहद ख्याल रखने वाला था। यही वजह है कि उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था।"

912

9.राहुल महाजन ने 2010 में नेशनल टीवी पर शादी की थी। शादी के तुरंत बाद डिम्पी प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन एक सप्ताह बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया था। कुछ सालों बाद डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और उनका तलाक हो गया। 

1012

10. सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा ने 2014 में पुलकित सम्राट से शादी की, जो सालभर बाद ही तलाक पर ख़त्म हुई। श्वेता ने पुलकित से तलाक के बाद खुलासा किया था कि 2015 में वे प्रेग्नेंट हो गई थीं, लेकिन मिसकैरेज के चलते उन्होंने अपना बच्चा खो दिया था। वहीं, पुलकित ने श्वेता के दावे को गलत बताया था और कहा था कि उनका मिसकैरेज 2013 में तब हुआ था, जब उनकी शादी नहीं हुई थी।

1112

11. रश्मि देसाई ने 2012 में नन्दीश संधू से शादी की और 2016 में उनका सेपरेशन हो गया। रश्मि ने एक बातचीत में खुलासा किया था कि 2012 में वे प्रेग्नेंट हो गई थीं, लेकिन जब उन्होंने 'झलक दिखला जा' में पार्टिसिपेट किया, तब उनका मिसकैरेज हो गया। बावजूद इसके वे शो में बनी रही थीं।

1212

12. सोफिया हयात की शादी व्लाद स्टांसकु से हुई थी। उनकी शादी बमुश्किल एक साल चली थी। सोफिया ने अपनी प्रेग्नेंसी भी सोशल मीडिया पर अनाउंस की थी, लेकिन इसके दो महीने बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया था। बताया जाता है कि यह मिसकैरेज तलाक के बाद हुए स्ट्रेस की वजह से हुआ था। एक बातचीत में सोफिया ने कहा था, "यह मेरे लिए डरावना समय था। मैंने एक महीने पहले अपना बच्चा खोया है। मुझे लगता है कि यह हमारे बीच जो कुछ चल रहा था, उसकी वजह से हुआ। मैं परेशान थी और बहुत रोई थी।"

और पढ़ें...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर सुनील होलकर का निधन, 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोरोना की डबल मार के बाद ऐसी हुई ललित मोदी की हालत, सुष्मिता सेन के भाई ने मांगी सलामती की दुआ

धर्मेन्द्र ने बॉबी और 3 पोतों के साथ मनाई लोहड़ी, वायरल फोटो देख लोग बोले- अपने तो अपने होते हैं

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में ऐसे होगा राम-प्रिया के किरदार का खात्मा, जानिए क्या है मेकर्स की तैयारी?

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos