देवदास@19 : ऐश्वर्या राय के लिए आई थीं 600 साड़ियां, माधुरी दीक्षित ने पहना था 30 किलो वजनी लहंगा

मुंबई। शाहरुख, ऐश्वर्या और माधुरी की फिल्म 'देवदास' (Devdas) को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं। 12 जुलाई, 2002 को रिलीज हुई देवदास बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के आलीशान सेट को करीब 9 महीनों तक इस्तेमाल किया गया था। फिल्म के सेट का सबसे महंगा पार्ट चंद्रमुखी (माधुरी दीक्ष‍ित) का कोठा था, जिसे तैयार करने में 12 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जबकि पारो (ऐश्वर्या राय) के घर को स्टेन्ड ग्लास से बनाया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, "हवेली में पारो के कमरे को बनाने में 1.22 लाख टुकड़ों के ग्लास का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए थी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2021 1:36 PM IST

110
देवदास@19 : ऐश्वर्या राय के लिए आई थीं 600 साड़ियां, माधुरी दीक्षित ने पहना था 30 किलो वजनी लहंगा

फिल्म में ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर नीता लुल्ला के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। इसके लिए खुद नीता और संजय लीला भंसाली ने कोलकाता में 600 साड़‍ियां खरीदी थी। इसके बाद अलग-अलग साड़‍ियों को मिक्स किया गया और इसे बांधने के स्टाइल को भी नीता ने ही क्रिएट किया। 

210

नीता लुल्ला को ऐश्वर्या राय को तैयार करने में हर रोज करीब तीन घंटे लगते थे। पारो के लिए 8 से 9 मीटर की साड़‍ियों का इस्तेमाल किया गया था। देवदास को जहां क्रिटिक्स की तरफ से सराहना मिली, वहीं इसने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। 

310

फिल्म में ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना 'डोला रे डोला' काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि इस गीत की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय जख्मी हो गई थीं और उनके कानों से खून बहने लगा था।
 

410

दरअसल, ऐश्वर्या राय ने फिल्म में पारो (देवदास के बचपन की प्रेमिका) का रोल निभाया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ 'डोला रे डोला' गाने के दौरान दोनों का डांस गजब का था। हालांकि, डांस के दौरान ऐश्वर्या ने कानों में भारी झुमके पहने थे, जिनकी वजह से उनके कानों से खून बहने लगा था।

510

हालांकि क्रू मेंबर्स को बिल्कुल भी खबर नहीं लग पाई थी कि बड़े झुमकों की वजह से ऐश्वर्या के कान बुरी तरह छिल गए हैं और उनके कानों से खून बहने लगा है। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने डांस करना तब तक बंद नहीं किया, जब तक कि शूट पूरा नहीं हो गया।

610

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए आउटफिट से लेकर कोरियोग्राफी और सेट की साज-सज्जा तक, सबकुछ बेहद महंगा था। फिल्म के गाने 'काहे छेड़े मोहे' के लिए माधुरी दीक्षित के आउटफिट का वजन 30 किलो था। इसके साथ उनके लिए डांस करना आसान नहीं था।
 

710

बता दें कि इस गाने की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित गर्भवती थीं। बावजूद इसके उन्होंने बिना किसी हिचक के शूटिंग पूरी की थी। 'काहे छेड़े मोहे' गाने में उन्होंने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया घाघरा पहना था, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए से भी ज्यादा थी।

810

2002 में आई फिल्म 'देवदास' करीब 50 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म के 6 सेट बनाने के लिए ही करीब 20 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक सेट पर 42 जनरेटर और 700 लाइटमैन की मदद से 30 लाख वॉट बिजली सप्लाई की जाती थी।
 

910

फिल्म में चुन्नी बाबू का रोल एक्टर जैकी श्रॉफ ने प्ले किया था। मगर, उनसे पहले ये रोल मनोज बाजपेयी को ऑफर किया गया था। उस समय मनोज बाजपेयी ने कहा था कि वो जितनी भी फिल्में कर रहे हैं उसमें लीड रोल ही कर रहे हैं ऐसे में वे कोई सपोर्टिंग रोल नहीं करना चाहते।

1010

बता दें कि देवदास को 2010 में एम्पायर मैगजीन की 'द 100 बेस्ट फिल्म्स ऑफ वर्ल्ड सिनेमा' में 74 वां स्थान मिला था। इसके साथ ही टाइम मैगजीन ने उस साल दुनिया भर में रिलीज हुई सभी फिल्मों में से देवदास को सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos