बेटी की शादी को लेकर शक्ति कपूर ने बताया- अगर वरुण धवन की तरह श्रद्धा करेगी शादी तो क्या होगा उनका स्टैंड

Published : Jan 28, 2021, 10:52 AM ISTUpdated : Jan 28, 2021, 01:23 PM IST

मुंबई. वरुण धवन के शादी करने के बाद अब पिछले कुछ दिनों से शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्‍ठ के साथ वेडिंग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में वरुण और नताशा दलाल को रोहन ने परिणय सूत्र में बंधने की बधाई दी थी, जिसके बाद वरुण ने श्रद्धा और रोहन की शादी को लेकर हिंट दिया था। अब इसी बीच श्रद्धा के पिता और एक्टर शक्ति कपूर ने इस बारे में बातचीत की। 

PREV
17
बेटी की शादी को लेकर शक्ति कपूर ने बताया- अगर वरुण धवन की तरह श्रद्धा करेगी शादी तो क्या होगा उनका स्टैंड

बेटी की शादी के बारे में शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में बात की और कहा कि 'उन्हें नहीं मालूम कि इंटरनेट पर कैसी रिपोर्ट्स चल रही हैं। हां, यह जरूर है कि वो अपनी बेटी के साथ खड़े रहेंगे।'

27

शक्ति कपूर ने आगे कहा कि 'वो श्रद्धा के हर फैसले में साथ रहेंगी, जो वो लेती हैं। इसमें उनकी शादी भी शामिल है। रोहन श्रेष्ठ ही क्यों? अगर वो आकर उनसे कहती हैं कि उन्होंने किसी को चुन लिया है और उसके साथ सेटल होना चाहती हैं तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

37

रोहन के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि 'रोहन एक अच्छा लड़का है। वो बचपन से घर आता है। एक्ट्रेस ने उन्हें नहीं बताया कि उसका रोहन से शादी करने का इरादा है। उनके लिए दोनों बचपन के दोस्त हैं। उन्हें नहीं मालूम, अगर दोनों सीरियस हैं।'
 

47

बता दें, श्रेष्ठ और कपूर परिवार फ्रेंड्स हैं। शक्ति कपूर ने श्रेष्ठ परिवार को लेकर कहा कि 'वो रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ को पहले से जानते हैं। वो ना सिर्फ राकेश के साथ कई फोटोशूट्स किए बल्कि हम साथ में डिनर और ड्रिंक्स के लिए जाते रहे हैं। वो उनके अच्छे दोस्त हैं।'

57

शक्ति कपूर ने पिछले साल कहा था कि उन्हें लगता है कि 'श्रद्धा कम से कम 2-3 सालों तक शादी नहीं करेंगी, क्योंकि वो अपने काम में बिजी हैं।' इस सवाल पर एक्टर ने कहा था कि 'ये अब भी सोच है, लेकिन समय के साथ बच्चे बड़े हो जाते हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं।'

67

शक्ति कपूर ने आगे कहा था कि 'श्रद्धा अपने करियर में अच्छा कर रही हैं और उन्हें उस पर गर्व है। वो अभी रणबीर कपूर के साथ फिल्म कर रही हैं, जो कि आज के समय में उनका फेवरिट एक्टर है।' 
 

77

'उनके बेटे सिद्धांत का भी फेवरेट एक्टर रणबीर ही है। अगर श्रद्धा की बात की जाए तो जब उन्हें शादी करनी होगी, वो खुद अपना पार्टनर और समय चुनेगी।'

Recommended Stories