शर्लिन चोपड़ा ने 37 सेकंड के वीडियो में शिल्पा शेट्टी पर निकाली भड़ास, हंसते हुए खोली पोल?

Published : Sep 17, 2021, 06:05 PM ISTUpdated : Sep 17, 2021, 06:10 PM IST

मुंबई. राज कुंद्रा पोर्न केस (Raj Kundra Porn Case) में क्राइम ब्रांच ने 1500 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इस बीच शर्लिन चोपड़ा ने पोर्न रैकेट मामले पर शिल्पा शेट्टी के बयान पर तंज कसा। शिल्पा ने कहा था कि वे अपने काम में बिजी थीं। उन्हें नहीं पता कि राज कुंद्रा क्या-क्या करते हैं। इसपर शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा, ऐड़ा बनकर पेड़ा खाना। है ना? वीडियो 37 सेकंड्स का है। वीडियो में शर्लिन चोपड़ा शिल्पा को दीदी कहती है। उन्होंने कहा कि दोस्तों दीदी का स्टेटमेंट कितना सच है आप खुद ही समझ सकते हैं। शर्लिन चोपड़ा ने ऐसे निकाली शिल्पा शेट्टी पर भड़ास... 

PREV
16
शर्लिन चोपड़ा ने 37 सेकंड के वीडियो में शिल्पा शेट्टी पर निकाली भड़ास, हंसते हुए खोली पोल?

शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर वर्कआउट करते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीदी कह रही हैं कि उन्हें अपने पति की हरकतों की जानकारी नहीं थी। दीदी कह रही हैं कि उन्हें अपने पति की प्रॉपर्टी की जानकारी नहीं है। यह बात कितनी सही है आप लोग खुद समझ सकते हैं। 
 

26

वीडियो के आखिरी में मुस्कुराते हुए शर्लिन ने कहा, वैसे इसे क्या कहते हैं? ऐड़ा बनकर पेड़ा खाना। है ना? दरअसल, इस वीडियो पर कई ट्विटर यूजर्स ने कहा कि शर्लिन अपनी भड़ास निकाल रही हैं।
 

36

शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा था कि राज कुंद्रा ने उन्हें हॉटशॉट्स ऐप के बोल्ड कंटेंट के लिए काम करने को कहा था। हालांकि उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि वो कंटेंट डाउनमार्केट था। 
 

46

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि राज कुंद्रा ने उनसे झूठ बोला था कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो पसंद हैं। राज कुंद्रा ने मुझे गुमराह किया। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जो भी शूटिंग कर रही थी वह ग्लैमर के लिए थी। 

56

शर्लिन ने ये भी कहा था कि राज कहते थे कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो और तस्वीरें पसंद हैं। जबकि शिल्पा का कहना है कि वे राज कुंद्रा के काम के बारे में जानती ही नहीं थीं। 

66

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 17 सितंबर को पोर्न रैकेट केस में राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। राज को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वे जेल में बंद हैं। उन्हें पहले 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा गया था, लेकिन फिर कोर्ट ने 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories