श्रद्धा कपूर के भाई प्रियांक ने मालदीव में इनसे की शादी, अब मुंबई में धूमधाम से होंगे फेरे, सामने आईं Photos

Published : Mar 04, 2021, 08:40 PM IST

मुंबई। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के कजिन और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा (Priyaank Sharma) ने मालदीव गर्लफ्रेंड शजा के साथ शादी कर ली है। बता दें कि इस दौरान श्रद्धा कपूर और उनकी फैमिली मालदीव में ही है। खुद प्रियांक ने शादी की इनसाइड फोटोज शेयर करते हुए बताया कि यह वक्त उनके लिए कितना मैजिकल रहा और उन्होंने पूरे परिवार के साथ इसे एन्जॉय किया। शादी के दौरान दोनों परिवार वालों और दोस्तों ने मिलकर कई गेम्स खेले और खूब मस्ती की। बता दें कि प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी की हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी को कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन किया गया है। इसकी वजह मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को बताया गया है। हालांकि हालात सुधरते ही प्रियांक और शजा धूमधाम से शादी करेंगे।

PREV
18
श्रद्धा कपूर के भाई प्रियांक ने मालदीव में इनसे की शादी, अब मुंबई में धूमधाम से होंगे फेरे, सामने आईं Photos

एक फोटो में जहां प्रियांक की दुल्हन यानी शजा मोरानी श्रद्धा कपूर के साथ बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं, तो एक अन्य फोटो में पूरा परिवार साथ मिलकर बीच पर फोटो खिंचा रहा है। वहीं श्रद्धा कपूर भी यहां बच्चों के साथ बच्ची बन खेलती दिखीं। 

28

श्रद्धा कपूर ने मालदीव में ही अपना 34वां बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। बता दें कि 3 मार्च को श्रद्धा का बर्थडे था। बर्थडे पर श्रद्धा कपूर परिवार के साथ बीच पर मौज-मस्ती करती नजर आईं। शादी में श्रद्धा कपूर दूल्हे की तरफ से बेस्ट मैन बनी थीं। 

38

प्रियांक की शादी में 'नोटबुक' फिल्म में काम कर चुके एक्टर जहीर भी शामिल हुए। जहीर, प्रियांक और शजा काफी अच्छे दोस्त हैं। जहीर पिछली बार शजा मोरानी के घर इंगेजमेंट सेलिब्रेशन के दौरान भी नजर आए थे। 
 

48

प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी ने 4 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। उस दिन शाम को जुहू में करीम मोरानी के घर पर एक पार्टी हुई थी, जिसमें अनिल कपूर, बोनी कपूर, सनी देओल, पूनम ढिल्लन, भाग्यश्री, जूही चावला, निखिल द्विवेदी, राजकुमार संतोषी, रूमी जाफरी सहित तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे।
 

58

बता दें कि प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की 5 मार्च को होने वाली शादी में पहले 250 लोगों को शामिल होना था, लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब ऐसा नहीं हो रहा है।

68

नियम की मानें तो शादी में 50 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हो सकते लेकिन कपल का परिवार चााहता है कि शादी में सभी करीबी मौजूद रहें। ऐसे में दोनों परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से होनेवाली शादी को फिलहाल पोस्टपोन किया है। 

78

बता दें कि प्रियांक और शजा मोरानी ने 9 दिसंबर, 2020 को शादी की एप्लीकेशन मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कर दी थी। इसके बाद 4 फरवरी को दिन में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और शाम को संगीत की रस्म हुई थी।

88

प्रियांक शर्मा, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं।  श्रद्धा कपूर की मां उनकी मौसी लगती हैं। श्रद्धा और प्रियांक बचपन से ही बेहद करीब हैं। बता दें कि इससे पहले मालदीव में प्रियांक और शजा की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सामने आई थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories