मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कई सेलेब्स जनता के निशाने पर आ गए हैं। इनमें शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी भी शामिल हैं। सोनाक्षी ने ट्रोलिंग के बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया था। अब हाल ही में फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक सामने आया है। सोनाक्षी की फोटो देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।