नीले रंग की बिकिनी, खुले बाल और गॉगल पहने पूल में अदाएं दिखाती नजर आई सनी देओल की एक्ट्रेस

मुंबई. सनी देओल (sunny deol) के साथ फिल्म गदर में काम करने वाली अमीषा पटेल (ameesha patel) इन दिनों सिल्वर स्क्रीन पर कम ही नजर आती है लेकिन वे जानती है कि लाइमलाइट में कैसे बना रहना चाहिए। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने स्विमिंग पूल में मस्ती करते कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन फोटोज में उन्होंने नीले रंग की बिकिनी पहन रखी है। उनके बाल खुले है और गॉगल के साथ ही लाल रंग की लिपस्टिक भी लगा रखी है। अमीषा की फोटोज देखकर फैन्स क्रेजी हो गए हैं। वे उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2020 9:02 AM IST / Updated: Dec 05 2020, 09:53 AM IST

17
नीले रंग की बिकिनी, खुले बाल और गॉगल पहने पूल में अदाएं दिखाती नजर आई सनी देओल की एक्ट्रेस

अमीषा स्विमिंग पूल में वॉटर बेबी बन बिकिनी में काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

27

44 साल की अमीषा ने 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अमीषा भी इस फिल्म के जरिए रातोंरात फेमस हो गई थी। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन थे।

37

वे प्रसिद्ध राजनेता बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। इनके ग्रैंड फादर अपने समय में मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। 

47

उनके नामकरण की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। उनका नाम उनके पिता अमित और मां आशा के नाम को जोड़कर रखा गया। इसमें उनके पिता के नाम की स्पेलिंग के शुरुआती तीन लेटर्स, जबकि मां के नाम की स्पेलिंग के लास्ट तीन लेटर लिए गए हैं।

57

अमीषा ने कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद वह 1992 में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स चली गईं। यहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं।

67

अमीषा ने ग्रेजुएशन के बाद बतौर इकोनॉमिक एनालिस्ट खंडवाला सिक्युरिटी लिमिटेड में अपना करियर शुरू किया, लेकिन यह उन्हें ज्यादा दिनों तक रास नहीं आया। इसके बाद वह भारत लौट आईं और यहां आकर सत्यदेव दुबे का थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया।

77

अमीषा ने अपने करियर में ऋतिक रोशन, सनी देओल, आमिर खान, सैफ अली खान, अनिल कपूर, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन इसका फायदा उनके करियर में बहुत ज्यादा नहीं हुआ। ऋतिक और सनी देओल को यदि छोड़ दें तो बाकी स्टार्स के साथ उनकी तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos