बॉलीवुड की इन 9 एक्ट्रेस ने कपड़ों की तरह बदले बॉयफ्रेंड! किसी का 12 तो किसी का 10 लोगों से जुड़ा नाम

Published : Jul 16, 2022, 09:47 AM ISTUpdated : Jul 16, 2022, 11:09 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)  इन दिनों बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। 46 साल की सुष्मिता का यह पहला प्यार नहीं है। अब तक फिल्म और बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी लगभग 12 हस्तियों से उनका नाम जुड़ चुका है और संभवतः वे बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इतने लोगों से प्यार होने का दावा किया जाता है। लेकिन इंडस्ट्री में बार-बार बॉयफ्रेंड बदलने वाली एक्ट्रेसेस की कमी नहीं हैं। हम आपको ऐसी ही 8 एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिनके सबसे ज्यादा बॉयफ्रेंड रहे हैं या जिनका सबसे ज्यादा लोगों से नाम जुड़ा है...  

PREV
19
बॉलीवुड की इन 9 एक्ट्रेस ने कपड़ों की तरह बदले बॉयफ्रेंड! किसी का 12 तो किसी का 10 लोगों से जुड़ा नाम

सबसे पहले सुष्मिता सेन की ही बात करते हैं। उनका नाम बिजनेसमैन अनिल अंबानी, फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, अभिनेता रणदीप हुड्डा, फिल्म डायरेक्टर मुदस्सर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर शब्बीर भाटिया, होटल मालिक संजय नारंग, बिजनेसमैन इम्तियाज़ खत्री, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, सेलेब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह, रेस्टोरेंट मालिक ऋतिक भसीन, मॉडल रोहमन शॉल और ललित मोदी के साथ जुड़ चुका है। इनमें से संजय नारंग और रोहमन शॉल के साथ उनकी शादी की तैयारी भी थी। लेकिन रिश्ता इस दहलीज तक पहुंचने से पहले ही टूट गया। 

29

20-22 साल के मॉडलिंग और फ़िल्मी करियर में प्रियंका चोपड़ा का नाम तकरीबन 10 लोगों से जुड़ चुका है। इनमें मॉडल असीम मर्चेंट, अभिनेता हरमन बावेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान, हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडल्टसन, गेरार्ड बटलर, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और अमेरिकी सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर निक जोनस शामिल हैं। प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है।

39

एवरग्रीन दीवा रेखा जबसे फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं, तब से लेकर अब तक 8 लोगों के साथ उनके अफेयर की ख़बरें आ चुकी हैं। इन 8 लोगों में जम्पिंग जैक के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेंद्र, किरण कुमार, विनोद मेहरा, अमिताभ बच्चन, मुकेश अग्रवाल (बिजनेसमैन), राज बब्बर, संजय दत्त और अक्षय कुमार शामिल हैं। इनमें से मुकेश अग्रवाल के साथ उनकी शादी भी हो गई थी, जिन्होंने कुछ महीने बाद ही ख़ुदकुशी कर ली थी। बताया यह भी जाता है कि विनोद मेहरा से भी रेखा की शादी हो गई थी।

49

16 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा अफेयर करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने रणवीर सिंह से लव मैरिज की है। लेकिन उनसे पहले उनका नाम 7 अन्य लोगों से जुड़ चुका है। इन 7 लोगों में मॉडल निहार पंडया, उपेन पटेल, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, अभिनेता रणबीर कपूर, बिजनेसमैन सिद्धार्थ माल्या और मॉडल से एक्टर बने मुजम्मिल इब्राहिम  शामिल हैं।

59

अनुष्का शर्मा 14 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। इससे पहले वे मॉडल थीं।  उनके पूरे करियर में 7 लोगों से उनका नाम जुड़ चुका है। इनमें रैम्प मॉडल जोहब यूसुफ़, एक्टर रणवीर सिंह, रणबीर कपूर,  शाहिद कपूर, क्रिकेटर सुरेश रैना, एक्टर अर्जुन कपूर और क्रिकेटर विराट कोहली शामिल हैं। अनुष्का अब विराट से शादी कर उनकी पत्नी और एक बेटी की मां बन चुकी हैं।

69

47 साल की प्रिटी जिंटा का नाम 7 लोगों से जुड़ चुका है। इनमें मॉडल मार्क राबिनसन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली, इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह, बिजनेसमैन नेस वाडिया, फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ शामिल हैं। प्रिटी जिंटा ने जीन गुड इनफ से शादी की है और अब वे जुड़वां बच्चों की मां हैं। 

79

2003 में फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी कर चुकी हैं, जो कि लव मैरिज है। विक्की से पहले उनकी नजदीकियां 5 अन्य लोगों अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और बिजनेसमैन सिद्धार्थ माल्या के साथ होने की चर्चा रह चुकी है। 

89

कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत 6 लोगों को डेट कर चुकी हैं। इनमें डांस कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी, 'राखी का स्वयंवर' फेम एलेश परुजनवाला, विवादित सोशल मीडिया कॉमेडियन दीपक कलाल, NRI बिजनेसमैन रितेश सिंह, टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला और बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी शामिल हैं। राखी जहां रितेश से अपनी शादी का दावा कर चुकी हैं तो वहीं, आदिल को वे फिलहाल डेट कर रही हैं। 

99

16 साल से फिल्मों में सक्रिय कंगना रनोट का नाम 5 लोगों से जुड़ चुका है। इनमें दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन, अजय देवगन, ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफर्टी और एक्शन स्टार ऋतिक रोशन शामिल हैं।

नोट : खबर सोशल मीडिया और वेब मीडिया में मौजूद जानकारी के आधार पर बनाई गई है। एशियानेट न्यूज हिंदी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। 

और पढ़ें...

पैसे से पैसा बना रहीं प्रियंका चोपड़ा, इन 7 कंपनियों में किया है तगड़ा INVESTMENT

उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ब्रा कि हो गईं Oops Moment का शिकार, लोग बोले- इससे अच्छा तो पोर्न वीडियो बनाने लगो

कौन हैं वो दो सगे भाई, जिनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं सारा अली खान और जान्हवी कपूर?

ललित मोदी से पहले इन 6 बिजनेसमैन की गर्लफ्रेंड रहीं सुष्मिता सेन, एक तो उम्र में 14 साल छोटा है

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories