13 साल में इतना बदल गया 'तारे जमीन पर' का 'ईशान अवस्थी', दिखता है अब ऐसा, जानें कहां है?

Published : Mar 09, 2021, 10:35 AM IST

मुंबई. आमिर खान स्टारर फिल्म 'तारे जमीन पर' 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें सभी का दिल ईशान अवस्थी ने दिल जीत लिया था। बहुत कम बोलने वाला, अपने ही सवालों में उलझा रहने वाला एक मासूम सा बच्चा, जो दूसरों से थोड़ा अलग था। इस किरदार को एक्टर दर्शील सफारी ने प्ले किया था। तब उनकी उम्र 10 साल थी। आज यानी की 9 मार्च, 2021 को दर्शील 24 साल के हो गए हैं। दर्शील ने पहली ही फिल्म में शानदार एक्टिंग की थी। उन्होंने अपने किरदार को जीवंत कर दिया था। ऐसे में आज उनके बर्थडे के मौके पर उनके लुक्स को दिखा रहे हैं कि वो इन 13 सालो में कितना बदल गए हैं और कहां है...?

PREV
16
13 साल में इतना बदल गया 'तारे जमीन पर' का 'ईशान अवस्थी', दिखता है अब ऐसा, जानें कहां है?

दर्शील अब बड़े हो गए हैं। फिल्में कर रहे हैं। म्यूजिक वीडियोज कर रहे हैं। साल 2020 में टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन संग उनक एक वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसका नाम प्यार नाल था। 
 

26

टीवी की दुनिया में भी वो नजर आ चुके हैं। वो 'झलक दिखला जा' के पांचवे सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो 'ये है आशिकी', 'चल यार ट्राय मार' जैसे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रहे हैं। 

36

वहीं, अगर दर्शील की फिल्मों की बात की जाए तो एक्टर 'तारे जमीन पर' के अलावा 'बम बम बोले', 'Zokkomon' और 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' में नजर आए हैं। पिछली बार साल 2012 में वो किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे थे।

46

हालांकि, अभी भी उनकी पहचान 'तारे जमीन पर' के ईशान अवस्थी के रूप में ही है। इतनी छोटी सी उम्र में इतने संजीदा किरदार को निभा पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। 

56

एक 10 साल के बच्चे से तो ऐसी उम्मीद भी नहीं की जाती। मगर दर्शील अपनी एक्टिंग में परफेक्ट थे। वो फिल्म के लीड एक्टर थे और उनकी एक्टिंग का ही नतीजा था कि फिल्म ने दुनियाभर में खूब नाम कमाया।

66

दर्शील को चिल्ड्रेन फिल्म डायरेक्टर अमोल गुप्ते ने Shiamak Davar's डांसिंग क्लास में देखा था। 100 से भी ज्यादा ऑडिशन्स के बाद अमोल गुप्ते की नजर एक डांस स्कूल के स्टूडेंट दर्शील सफारी पर पड़ी। अमोल को उनकी नजरों में वो चंचलता दिखी और उन्हें फिल्म के लिए ले लिया गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories