8 साल तक व्हीलचेयर पर रहे पायल रोहतगी के पति, फिर बने दुनिया के बेस्ट रेसलर, ऐसी है संग्राम सिंह की कहानी

Published : Jul 09, 2022, 04:31 PM ISTUpdated : Jul 09, 2022, 04:33 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Wrestler Sangram Singh, husband of Payal Rohatgi, who was on a wheelchair for 8 years : एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) और संग्राम सिंह (Sangram Singh) एक दूजे के हो चुके हैं। आज यानि 9 जुलाई को  होने जा रहे सात फेरों के बाद दोनों सदा-सदा के लिए एक हो जाएंगे। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह इस शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसकी बड़ी वजह भी है, दरअसल एक ऐसा भी समय था, जब संग्राम सिंह शारीरिक रूप से अक्षम  थे। देखें फर्श से अर्श तक का सफर...

PREV
18
8 साल तक व्हीलचेयर पर रहे पायल रोहतगी के पति, फिर बने दुनिया के बेस्ट रेसलर, ऐसी है संग्राम सिंह की कहानी

संग्राम सिंह ने अपने जिंदगी से संग्राम करके हर मुश्किलों को परास्त करते हुए अपनी जिंदगी का रुख मोड़ दिया, उन्होंने एक ऐसी मिसाल कायम की जिसका उदाहरण दिया जाता है।

28

संग्राम सिंह के जीवन में घोर अंधकार था, उन्होंने मज़बूत इच्छा शक्ति के जरिए सफलता के नए सोपान हासिल किए हैं। उन्होंने अपने दम पर कई कीर्तिमान बनाए हैं। 

38

संग्राम सिंह का असली नाम संजीत कुमार है। उनका जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव में हुआ था । संग्राम सिंह समय से पहले (9 महीने) ही दुनिया में आ गए थे। प्रिमेच्योर बेबी को गठिया और लकवे की शिकायत थी।

48

संग्राम सिंह ने एक इंटरव्यु में बताया था कि डॉक्टरों ने उनके ठीक होने की किसी भी संभावना से इंकार कर दिया था। वे बचपन से व्हील चेयर  के जरिए ही आग बढ़ पाते थे। वहीं उनकी मां और संग्राम सिंह की हिम्मत ने उनको व्हील चेयर से वापस जमीन पर खड़ा किया।

58

दरअसल उनकी मां दिनभर बेटे संजीत के पैरों की मालिश करती थी, उनकी  मां देशी और घरेलू नुस्खों से संजीत का इलाज करती थी। वे जब 8 साल के हुए तो  उन्होंने व्हील चेयर को छोड़ दिया । वे कहते हैं कि आज जो कुछ हैं अपनी मां की वजह से हैं। 

68

पैरों पर खड़े होने के बाद तो संजीत कुमार ने रेसलिंग शुरू कर दी, वे दक्षिणी अफ्रीका में डेथ वारंट फाइट का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके थे।

78

रोहतक के रेसलर और एक्टर संग्राम सिंह अब युवाओं को फिटनेस के मंत्र देते हैं। संग्राम अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को फिट रहना सिखाते हैं। 

88

12 साल लिव इन में रहने के बाद आखिरकार  पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आज  शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों को उनके फैंस और फॉलोअर्स शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

Recommended Stories