इस एक्ट्रेस के पति पर लगा कर्मचारियों को वेतन न देने का आरोप, अब लॉकडाउन के बहाने बच रहे

Published : May 08, 2020, 05:48 PM ISTUpdated : May 09, 2020, 01:01 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सचिन जोशी की कंपनी वाइकिंग वेंचर्स के कमर्चारियों ने उन पर कई महीनों से सैलरी न देने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों के मुताबिक जब वो सैलरी की बात करते हैं तो उनसे कहा जाता है कि हम पर विश्वास रखिए। वहीं कई लोगों का कहना है कि कंपनी अब उनसे लॉकडाउन के चलते पैसा न होने का बहाना बना रही है। बता दें कि सचिन जोशी ने फिल्म 'नकाब' में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा से शादी की है। 

PREV
18
इस एक्ट्रेस के पति पर लगा कर्मचारियों को वेतन न देने का आरोप, अब लॉकडाउन के बहाने बच रहे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैलरी न मिलने की वजह से करीब 30 लोग कंपनी छोड़ चुके हैं। पिछले एक साल के दौरान सिर्फ बीच के कुछ महीनों की ही सैलरी दी गई है। वहीं कंपनी के एक कर्मचारी के मुताबिक, अब कंपनी और सचिन जोशी लॉकडाउन का बहाना बना रहे हैं, ताकि पैसा न देना पड़े। 

28

वहीं इस मामले में सचिन जोशी का कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उनके मुताबिक, हर कंपनी में ऐसे लोग होते हैं, जो मैनेजमेंट से खुश नहीं रहते। कुछ लोग मीडिया का इस्तेमाल कर हमारी इमेज खराब करना चाहते हैं। 

38

बता दें कि एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा ने बिजनेसमैन सचिन जोशी से फरवरी, 2012 में शादी की थी। शादी के बाद उर्वशी ने अपना नाम बदलकर रैना जोशी रख लिया। 
 

48

शादी के दो साल बाद 21 जनवरी, 2014 को उर्वशी ने पहली बेटी समायरा को जन्म दिया। इसके बाद नवंबर, 2017 में वो एक बेटे की मां बनीं। 

58

उर्वशी ने अब्बास-मस्तान की फिल्म 'नकाब'(2007) से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय खन्ना और बॉबी देओल थे।

68

इसके बाद उर्वशी 'बाबर'(2009), 'खट्टा-मीठा'(2010), 'आक्रोश'(2010) और 'चक्राधार'(2012) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

78

उर्वशी एक तेलुगु फिल्म 'थ्री'(2008) में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने टीवी पर भी 'अम्मा' (2016) शो से डेब्यू किया था।

88

13 अक्टूबर, 1984 को उर्वशी का जन्म दिल्ली में हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories