मुंबई. वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana की आगामी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। यह फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से पहले वाणी और आयुष्मान इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। पैपराजी उन्हें अलग-अलग जगहों पर स्पॉट कर रहे हैं। वाणी मुंबई स्टूडियो में नजर आईं तो आयुष्मान को फिल्म सिटी में देखा गया। इसके अलावा अर्जुन कपूर को भी फिल्म सिटी में ही स्पॉट किया गया। उनके आउटफिट को देखकर लग रहा था कि मुंबई में सर्दी शुरू हो चुकी हैं। नीचे देखिए और कौन-कौन से सेलेब्स कहां-कहां कैमरे में हुए कैद।
वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर धमाल मचा रहा है। इस फिल्म में इमोशन है, ड्रामा और रोमांस का भरपूर तड़का है। वाणी और आयुष्मान फिल्म के प्रमोशन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वाणी ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।
27
अदाकार इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में अलग-अलग आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। सबसे बड़ी बात किय ये जो भी ड्रेस पहन कर प्रमोशन कर रही हैं वो ब्लैक कलर का होता है। इसके पीछे क्या वजह है उसका तो पता नहीं। लेकिन वो ब्लैक में परी से कम नहीं लग रही हैं।
37
ब्लैक आउटफिट में वाणी ने ब्लैक चश्मा से लुक को कंप्लीट किया है। बालों को भी उन्होंने खुला रखा है। वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
47
वहीं, फिल्म स्टूडियो पहुंचे आयुष्मान खुराना फंकी लुक में नजर आए। एक्टर एक दम कूल लुक में दिखाई दिए। स्काई ब्लू कलर का ड्रेस पहन रखा था। हमेशा की तरह चेहरे पर मुस्कान था।
57
मलाइका अरोड़ा से डेट कर रहे अर्जुन कपूर भी फिल्म सिटी में नजर आएं। उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिया। ज्यादा फोटो क्लिक करने के बाद उन्होंने पैपराजी को बस करने को कहा। बता दें कि एक विलेन रिटर्न की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग डार्क कॉमेडी फिल्म कुत्ते की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
67
खूबसूरती की मल्लिका मलाइका को भी पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। उन्हें एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया। वो बेहद ही सेक्सी ड्रेस में दिखाई दी। चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बता दें कि मलाइका अपने से छोटे अर्जुन कपूर के प्यार में हैं।
77
जुहू में सत्यमेव जयते 2 के स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के स्टार कास्ट को स्पॉट किया गया। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहिम और दिव्या कुमार खोसला की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ कल यानी 25 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।