वरुण धवन ही नहीं अभिषेक-ऐश्वर्या सहित इन सेलेब्स की भी हुई सीक्रेट वेडिंग, फोन तक नहीं था अलाउ

Published : Jan 23, 2021, 05:23 PM ISTUpdated : Jan 23, 2021, 05:33 PM IST

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शनिवार 23 जनवरी को उनकी संगीत, और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। वहीं, इनके परिणय सूत्र में बंधने की तारीख 24 जनवरी तय की गई है। इससे पहले इनकी वेडिंग को लेकर कई सालों से कयास लगाए जा रहे थे कि वो अब नहीं तब शादी कर सकते हैं। 2020 में कोरोना के कारण ये शुभ घड़ी नहीं आ पाई। अंत में अब वो मौका और दिन 2021 की शुरुआत में ही आ गया, जब दोनों बचपन की दोस्ती के रिश्ते को पति-पत्नी का नाम देने जा रहे हैं। इनकी शादी का फंक्शन सीक्रेट रखा गया है और कोरोना की वजह से कम मेहमानों को भी इनवाइट किया गया है। ऐसे में बी-टाउन में ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी सेलेब ने प्राइवेट वेडिंग की है। इससे पहले भी कई स्टार्स ऐसा कर चुके हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में... 

PREV
16
वरुण धवन ही नहीं अभिषेक-ऐश्वर्या सहित इन सेलेब्स की भी हुई सीक्रेट वेडिंग, फोन तक नहीं था अलाउ

अभिषेक- ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल, 2007 में हुई थी। इनकी शादी को अब 14 साल होने जा रहे हैं। अब इनकी एक बेटी आराध्या भी है। बी-टाउन के इस फेवरेट कपल ने भी सीक्रेट वेडिंग की थी। बताया जाता है कि इनके फंक्शन में केवल करीबी लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, इसमें गेस्ट को फोन तक ले जाने इजाजत नहीं थी और मीडिया को भी एंट्री नहीं मिली थी। 

26

जॉन अब्राहम-प्रिया रूंचाल

जॉन अब्राहम अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करते हैं। उन्होंने बिपासा बसु से ब्रेकअप के बाद प्रिया रूंचाल को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने सीक्रेट तरीके से 3 जनवरी, 2014 को प्रिया के साथ लॉस-एंजेलिस में शादी कर ली थी, शादी के तीन महीने बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। बताया जाता है कि इनकी शादी में केवल 10 लोग ही शामिल हुए थे।  

36

सैफ-करीना

सैफ अली खान ने करीना कपूर से सीक्रेट वेडिंग की थी। जहां सैफ की ये दूसरी शादी थी वहीं, करीना की पहली। पहली पत्नी अमृता सिंह को तलाक देने के बाद 2012 में एक्टर ने बॉलीवुड की 'बेबो' को अपना जीवनसाथी बनाया। अब इनका एक बेटा तैमूर अली खान है। इसके साथ ही एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट भी हैं। 

46

अनुष्का-विराट

हाल ही में पैरेंट्स बने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी अपनी वेडिंग को सीक्रेट रखा था। यहां तक की बताया जाता है कि कपल ने शादी को सीक्रेट रखने के लिए अपना नाम तक बदल लिया था। इन्होंने दिसंबर 2017 में इटली के बोर्गो फिनोचीतो नाम के होटल में शादी की थी और इस फंक्शन में परिवार और करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों को मिलाकर 42 लोग ही शामिल हुए थे। 

56

रणवीर-दीपिका

बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की भी जोड़ी है। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन सीक्रेट वेडिंग ने सब चौपट कर दिया था। दोनों ने 14-15 नवंबर, 2019 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। बताया जाता है कि इनकी वेडिंग में भी मीडिया को अलाउ नहीं किया गया था, यही नहीं मेहमानों को फोन तक बंद कर देने के लिए कहा गया था।  

66

प्रियंका-निक

प्रियंका चोपड़ा को भले ही बॉलीवुड देसी गर्ल कहा जाता है, लेकिन उन्होंने भी अपने वेडिंग फंक्शन को सीक्रेट रखा था और उन्होंने फोटो तक हर किसी को क्लिक करने से मना किया था। इनकी शादी निक जोनस से 11 दिसंबर, 2019 को जोधपुर के उमेद भवन में हुई थी। कहा जाता है कि एक्ट्रेस फोटो क्लिक करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्होंने बाद में एक मैगजीन को अपनी तस्वीरें बेची थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories