ये हैं बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने नहीं पहना शादी में लाल जोड़ा, फिर भी दिखीं बेहद खूबसूरत

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तमाम तरह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अब बस इनके एक-दूजे का हो जाने में महज कुछ ही घंटे बचे हैं। आज ही के दिन यानी 24 जनवरी, 2021 को वो 'द मेंशन हाउस' में सात फेरे लेने वाले हैं। वरुण धवन की होने वाली पत्नी नताशा को लेकर बताया जा रहा है कि वो अपनी वेडिंग में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहनेंगी। यहां तक की कहा ये भी जा रहा था कि उन्होंने इसे खुद ही डिजाइन किया है। बी-टाउन में ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी स्टार की दुल्हन लाल जोड़ा नहीं पहनेगी। ऐसे में बॉलीवुड की उन दुल्हनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने लाल जोड़ा भले ना पहना हो, लेकिन वो फिर भी बला की खूबसूरत लगीं। आइए जानते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jan 24, 2021 10:29 AM IST / Updated: Jan 24 2021, 04:55 PM IST

18
ये हैं बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने नहीं पहना शादी में लाल जोड़ा, फिर भी दिखीं बेहद खूबसूरत

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसंबर, 2017  को इटली में शादी की थी। दोनों ने ही अपनी शादी में मैचिंग कलर की ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस लाइट पिंक लहंगा पहना था, जिसे सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। उस पर मोती और चांदी व सोने का तार से एंब्रॉयडरी की हुई थी।

28

सोहा अली खान

सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से 25 जनवरी, 2015 को शादी की थी। उन्होंने भी अपनी शादी में लाल जोड़ा कैरी नहीं किया था बल्कि गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें उन्हें रॉयल लुक मिल रहा था। इनके लहंगे को भी सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। अपने लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर का दुपट्टा कैरी किया था, जो कि उनकी मां शर्मिला का आइडिया था। 

38

ऐश्वर्या राय

पूर्व विश्व सुंदरी और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय भी अपनी शादी में एकदम ट्रेडिशनल लुक में दिखी थीं। उन्होंने अपनी वेडिंग में नीता लुला की डिजाइन की हुई गोल्डन कलर की कांजीवरसम सिल्क साड़ी पहनी थी। दक्षिण भारतीय दुल्हन के गेटअप में ऐश्वर्या और सुंदर लग रही थीं। उनकी साड़ी में स्वारोस्की क्रिस्टल और गोल्डन तारों से सजावट की गई थी। ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। 
 

48

गुल पनाग

एक्ट्रेस गुल पनाग ने 13 मार्च, 2011 में ऋषि अट्टारी से शादी की थी। उन्होंने अपनी वेडिंग में प्याजी पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसे अनीता डोंगरे और जेजे वाल्या ने डिजाइन किया था। उनके लहंगे को गोल्डन जरी और गोटा पट्टीस से सजाया गया था। पंजाबी दुल्हन गुल ने बाइक पर सवार होकर अपनी शादी में एंट्री की थी।

58

असिन थोट्टूमकल

आमिर खान स्टारर 'गजनी' फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने भी अपनी शादी में लाल जोड़ नहीं पहना था। उन्होंने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था, जिसका बॉर्डर मरून था और उस पर गोल्डन जरी से सजावट की गई थी। एक्ट्रेस ने राहुल शर्मा से 19 जनवरी, 2016 को शादी की थी। 

68

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर ने भी अपनी शादी में लाल जोड़ा कैरी नहीं किया था। उन्होंने बल्कि अपनी शादी में सास शर्मिला टैगोर का गोल्डन ऑरेंज घाघरा पहना था। शादी का ये खास पटौदी घाघरा शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था, जिसमें करीना के लिए मनीष मनीष मल्होत्रा ने थोड़ा बदलाव किया था। एक्ट्रेस ने सैफ अली खान से 16 अक्टूबर, 2012 में ब्याह रचाया था। 

78

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने अपनी शादी में रेड की बजाय ब्लू, ग्रीन और बेज कलर का मिक्स लहंगा पहना था। रितु कुमार का डिजाइन किया ये लहंगा मुगल काल से प्रेरित था। उनके शरारा में फ्लोरल मोटिफ एंब्रॉयडरी थी। एक्ट्रेस ने 18 अक्तूबर, 2014 को साहिल संघा से शादी की थी। हालांकि, 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। 

88

मीरा राजपूत 

लाइमलाइट से दूर रहने वाली मीरा राजपूत (शाहिद कपूर की पत्नी) ने पंजाबी रिति-रिवाज से शादी की थी। उन्होंने अपनी वेडिंग में हल्का पिंक कलर का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने दो ट्रांस्पेरेंट दुपट्टा और नवरत्न ज्वेलरी कैरी की थी। मीरा ने 7 जुलाई, 2015 को शाहिद कपूर से शादी की थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos