2 दिन बाद शादी में इस लहंगे को पहनेगी वरुण धवन की होने वाली दुल्हनिया, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी की रस्म

Published : Jan 22, 2021, 01:55 PM ISTUpdated : Jan 22, 2021, 01:57 PM IST

मुंबई। वरुण धवन (Varun Dhawan) दो दिन बाद यानी 24 जनवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण-नताशा से की शादी से जुड़ी खबरें और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच वरुण धवन की होने वाली दुल्हनिया यानी नताशा शादी में क्या पहनने वाली हैं, उसकी जानकारी भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा अपनी शादी में जो डिजाइनर लहंगा पहनने वाली हैं, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

PREV
18
2 दिन बाद शादी में इस लहंगे को पहनेगी वरुण धवन की होने वाली दुल्हनिया, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी की रस्म

नताशा अपनी शादी में लाइट पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहनेंगी। खास बात ये है कि इस लहंगे को खुद नताशा ने ही डिजाइन किया है। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में उस लहंगे पर 'नताशा दलाल लेबल' भी लगा हुआ है। इससे साफ है कि लहंगे को खुद नताशा ने ही डिजाइन किया है।

28

फिलहाल कपल की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। यह शादी अलीबाग में 'द मैंशन हाउस' नाम के आलीशान रिजॉर्ट में होगी। दोनों की फैमिली वाले यहां 22 तारीख को पहुंच जाएंगे। इसके बाद यहां 23 जनवरी को मेहंदी-संगीत सेरेमनी होगी। 
 

38

दोनों की शादी के लिए करीबियों को ई-इन्विटेशन भेजे गए हैं। बता दें कि पहले कपल 2020 में वियतनाम में शादी करने वाला था लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें ये शादी टालनी पड़ गई थी। शादी में केवल परिवार वाले और करीबियों को ही बुलाया गया है। जो लोग शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।

48

दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। नताशा वरुण के बचपन का प्यार हैं। वे स्कूल में मिले और दोनों परिवारों में दोस्ती हो गई। एक इंटरव्यू में नताशा ने कहा था- वरुण और मैं एक साथ स्कूल में थे। 20 साल की उम्र तक हम दोस्त बने रहे और फिर मुझे याद है, इसके बाद ही हम डेटिंग शुरू कर चुके थे। मुझे लगता है, हमें एहसास हुआ कि हम सिर्फ अच्छे दोस्तों से कुछ ज्यादा थे।

58

वहीं वरुण धवन ने करीना कपूर के रेडियो शो में नताशा को लेकर बात की थी। वरुण ने कहा था- पहली बार जब वो नताशा से मिले, तब वो छठी क्लास में थी। दोनों बारहवीं क्लास तक दोस्त थे। वरुण ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि जब उन्होंने नताशा को पहली बार देखा तो उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें उनसे प्यार हो गया है और बस वहीं से ये सब शुरू हुआ। 

68

इस बात का खुलासा भी करीना के ही शो पर हुआ था कि वरुण और नताशा की सगाई हो गई है। वरुण ने बताया था- नताशा ने उनका प्रपोजल स्वीकार करने से पहले कई बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वरुण को पहली बार प्यार का एहसास बास्केट बॉल कोर्ट में हुआ था।

78

वरुण के मुताबिक, नताशा और मैं बास्केट बॉल खेला करते थे। ऐसे में एक बार नताशा येलो टीम में थीं और वह रेड टीम में थे। उन्होंने बास्केट बॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय नताशा को वॉक करते हुए देखा। वरुण ने बताया था- उसी वक्त वो नताशा से प्यार करने लगे थे।
 

88

हाल के दिनों में नताशा वरुण के परिवार की आउटिंग्स में साथ नजर आई थीं। इतना ही नहीं, नवंबर 2020 में करवा चौथ के मौके पर वो वरुण की मां लाली धवन के साथ सुनीता कपूर के घर पर मौजूद थीं। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर 1' में देखा गया था। इसमें उनके अपोजिट सारा अली खान थीं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories