क्या गर्लफ्रेंड संग इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे वरुण धवन? वेडिंग प्लानिंग का किया खुलासा

Published : Jan 10, 2021, 09:02 AM IST

मुंबई. वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वो पिछले साल से ही गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी करने को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों बी-टाउन के फेमस कपल्स में से एक हैं। पहले इनकी शादी की चर्चा 2020 में खूब रही है। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है। इनके अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स की शादी का प्लान चेंज हुआ। अब ऐसे में वरुण ने शादी की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है। 2021 में करेंगे शादी...?  

PREV
19
क्या गर्लफ्रेंड संग इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे वरुण धवन? वेडिंग प्लानिंग का किया खुलासा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने शादी की प्लानिंग को लेकर बात की और कहा कि 2021 वो साल हो सकता है जब वो और नताशा अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि बशर्ते कोविड-19 की स्थिति बेहतर हो जाए तो वो और नताशा शादी कर लेंगे।

29

वरुण ने कहा कि 'सब लोग पिछले दो सालों से शादी (वरुण की शादी) के बारे में बात कर रहे हैं। अभी कुछ भी पक्का नहीं है। दुनिया में अभी बहुत अनिश्चितता है, लेकिन अगर चीजें (कोरोना और उसका असर) कम हो जाए तो शायद इस साल वो शादी कर पाएं।' 

39

उन्होंने अपनी ही बात पर सफाई देते हुए कहा कि 'वो इसके लिए निश्चित रूप चाहते हैं कि ये जल्द ही हो, लेकिन अभी और ज्यादा निश्चितता होंने दें।'

49

बता दें, नताशा और वरुण कई सालों से डेट कर रहे हैं और बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। करीना कपूर के रेडियो शो व्हाट वीमेन वांट पर वरुण नताशा के प्यार में पड़ने के बारे में बात की थी। 

59

उन्होंने कहा था कि 'पहली बार जब वो नताशा से मिला था, तब वो छठी क्लास में थी। वो दोनों ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास तक दोस्त थे। वो बहुत करीबी दोस्त थे।'

69

उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि 'उन्हें आज भी याद है कि वो दोनों Maneckji Cooper गए थे। वो येलो टीम में थी और वरुण रेट टीम में। ये एक बास्केटबॉल कोर्ट में हुआ था। लंच ब्रेक में उन्होंने नताशा को कैंटीन में चलते देखा था। उन्हें उसे देखना याद है और उसी दिन एक्टर ने गर्लफ्रेंड को देखा था।'

79

वरुण कहते हैं कि 'जब उन्होंने नताशा को पहली बार देखा तो उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें उनसे प्यार हो गया है और बस वही से ये सब शुरू हुआ।'

89

इस बात का खुलासा करीना के ही शो पर हुआ था कि वरुण और नताशा की सगाई हो गई है। करीना ने वरुण से बातचीत में नताशा को उनकी मंगेतर बुलाया था, जिसके बाद इस बारे में सबको पता चला था। 

99

बहरहाल, अगर वरुण के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कुली नंबर 1' सारा अली खान के साथ देखा गया था। ये फिल्म उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित की गई थी। इसे 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories