विकास दुबे एनकाउंटर पर बन रहे ऐसे-ऐसे जोक्स, लोग Funny कमेंट्स कर उठा रहे सवाल

Published : Jul 10, 2020, 06:15 PM IST

मुंबई। 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विकास गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। उसे सड़क के रास्ते जिस गाड़ी से उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था उसका एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान विकास ने पुलिस की पिस्टल छीन हमला करने की कोशिश की तो जवाबी कार्रवाई में मारा गया। हालांकि सोशल मीडिया पर पुलिस की ये कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही है और लोग जमकर मीम्स और जोक्स बना रहे हैं। विकास दुबे एनकाउंटर को जहां कई लोग फर्जी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ ने इसे फिल्मी स्क्रिप्ट करार दिया है। सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर को लेकर फनी मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं।

PREV
112
विकास दुबे एनकाउंटर पर बन रहे ऐसे-ऐसे जोक्स, लोग Funny कमेंट्स कर उठा रहे सवाल

कानपुर देहात के बिकरू गांव में 2 जुलाई को पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। लेकिन विकास को इसकी सूचना पहले से लग गई। विकास और उसके साथी पहले से तैनात हो गए थे।

212

जैसे ही पुलिस विकास के घर पहुंची, विकास और उसके आसपास के घरों से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हमलावर पुलिस के हथियार भी लूट ले गए थे।

312

यूपी सरकार ने विकास और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें बनाई थीं। 7 दिन में पुलिस ने विकास दुबे के कई साथियों को गिरफ्तार किया, वहीं कुछ साथी मुठभेड़ में मारे गए।

412

गुरुवार को विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ था। विकास ने मंदिर में खुद बताया था कि वह कानपुर वाला विकास दुबे है।

512

पुलिस के मुताबिक, विकास दुबे को उज्जैन से सड़क के रास्ते कानपुर ले जाया जा रहा था। उसी वक्त एसटीएफ की जिस कार से विकास दुबे लाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया।

612

इसके बाद विकास ने पुलिसवाले की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे ढेर हो गया।

712

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन विकास दुबे नहीं माना। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

812

बता दें कि विकास दुबे गिरफ्तारी के महज 21 घंटे बाद ही मारा गया। उसे गुरुवार 9 जुलाई को सुबह 9 बजे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे वो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। 

912

विकास दुबे पर हत्या और लूट समेत पहले से ही 60 से ज्यादा केस दर्ज थे।

1012

इससे पहले बुधवार देर रात विकास दुबे का एक और करीबी प्रभात मिश्रा मारा गया था। प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। 

1112

यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में प्रभात ने भागने की कोशिश की, उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रभात मारा गया। 
 

1212

पुलिस ने बुधवार को ही विकास के करीबी अमर दुबे का भी एनकाउंटर कर दिया था। अमर हमीरपुर में छिपा था। अब तक विकास गैंग के 5 लोग एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories