जब 'गदर' की सकीना के लिए अमीषा पटेल का चला था 12 घंटे तक ऑडिशन, 500 लड़कियों में से चुनी गई थीं

Published : Mar 16, 2021, 09:35 AM ISTUpdated : Mar 16, 2021, 09:36 AM IST

मुंबई. 90 के दशक की सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर' सभी को याद होगी। उस समय की ये ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही थी। लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अमीषा को सकीना का रोल बड़ी ही मुश्किलों से मिला था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस तब बॉलीवुड में नई थीं। साथ ही वो अमेरिका से आई थीं। इस वजह से सकीना के किरदार में फिट होना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था। उन्हें इस रोल के लिए 12 घंटे तक ऑडिशन दिया था। 

PREV
16
जब 'गदर' की सकीना के लिए अमीषा पटेल का चला था 12 घंटे तक ऑडिशन, 500 लड़कियों में से चुनी गई थीं

डायरेक्टर अनिल शर्मा इस फिल्म के लिए बिल्कुल नया चेहरा चाहते थे। इसके लिए लगभग 500 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया था। बताया जाता है कि अमीषा पटेल का ऑडिशन 12 घंटे तक चला था। सकीना के किरदार के लिए अनिल शर्मा को अमीषा बहुत पसंद आई थीं। 

26

लेकिन, अमीषा की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई उन्हें डायरेक्टर के पास जाकर घंटों अपने डायलॉग्स की प्रैक्टिस करनी पड़ती थी। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान अमीषा पटेल इतनी घबरा जाती थीं कि सनी देओल के साथ सीन करने में उनको कई रीटेक देने पड़ते थे। 

36

अनिल शर्मा के हवाले से बताया जाता है कि बार बार रीटेक की वजह से वह काफी खीझ जाते थे। इसके लिए अमीषा को सेट पर कई घंटों पहले बुलाया जाता और वो पहले सारे डायलॉग की प्रैक्टिस करती थीं।
 

46

इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में काम किया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी।
 

56

वहीं, अगर अमीषा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उनकी अपनी मां और पापा से बिल्कुल नहीं बनती है। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 

66

अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस की मानें तो उनके पिता उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमीषा ने एक बार मीडिया के सामने ये तक कहा था कि उनकी मां उन्हें चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories