जब श्रीदेवी की वजह से अपने बड़े भाई तक से भिड़ गए थे अनिल कपूर, यूं निकाली थी खुन्नस, उठाया था ये कदम

Published : May 24, 2020, 12:59 PM ISTUpdated : May 27, 2020, 10:22 AM IST

मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभार में दहशत फैली हुई है। रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें कि अनिल, श्रीदेवी की वजह से अपने बड़े बोनी कपूर से बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे। ये किस्सा फिल्म मिस्टर इंडिया से जुड़ा है। फिल्म को रिलीज हुए आज (25 मई) 33 साल हो गए हैं।

PREV
17
जब श्रीदेवी की वजह से अपने बड़े भाई तक से भिड़ गए थे अनिल कपूर, यूं निकाली थी खुन्नस, उठाया था ये कदम

बात 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान की है। इस फिल्म अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल और उनके भाई में भिड़त हो गई थी।

27

वैसे अनिल और श्रीदेवी ने कई फिल्में साथ में की हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब श्रीदेवी की वजह से अनिल अपने भाई से नाराज हो गए थे। 

37

बोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह श्रीदेवी को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। वह उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें उनकी मां को भी मनाना पड़ा था।

47

उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया ऑफर की तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपए फीस मांगी, जिस पर बोनी ने उन्हें 11 लाख का ऑफर दिया। अनिल का पैसा भी फिल्म में लगा था। श्रीदेवी को इतनी बड़ी रकम देना उन्हें पसंद नहीं आया। अनिल ने उस वक्त तो बोनी से कुछ नहीं कहा।

57

खबरों की मानें तो इसके बाद श्रीदेवी को अपनी मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उस वक्त भी बोनी ने उनकी मदद की। इसके चलते अनिल, बोनी से भिड़ गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने मिस्टर इंडिया का सेट भी छोड़ दिया था और फिल्म तक करने से मना कर दिया था। 
 

67

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने उन्हें फोन करके मनाया और वे कुछ शर्तों के साथ वापस आए थे। उन्होंने प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में लिया था और प्रॉफिट में से भी काफी बड़ा हिस्सा अपने नाम किया था। 
 

77

मिस्टर इंडिया के सेट पर श्रीदेवी, अनिल कपूर और शेखर कपूर।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories