जब 47 की मलाइका ने छोटी उम्र के लड़के को डेट करने पर दिया था जवाब, हो गई थी लोगों की बोलती बंद

Published : Jan 12, 2021, 02:55 PM IST

मुंबई. बी-टाउन की बहुचर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को डेट करने को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर वेकेशन पर साथ में देखा जाता है। लॉकडाउन और कोरोना काल में भी दोनों साथ में एक ही फ्लैट में रहते थे। मलाइका पर अक्सर इस बात पर भी सवाल उटाए जाते हैं कि वो अपने से 10 साल से भी ज्यादा छोटे ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर डेट कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए उम्र केवल बस एक नंबर भर है। उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो इस मुद्दे पर पहले भी जवाब दे चुकी हैं। 

PREV
17
जब 47 की मलाइका ने छोटी उम्र के लड़के को डेट करने पर दिया था जवाब, हो गई थी लोगों की बोलती बंद

मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जब एक आदमी मूव ऑन करता है तो कोई बात नहीं, लेकिन जब एक औरत मूव ऑन करती है तो वो पाप है, क्यों? जब एक आदमी अपने से छोटी महिला को डेट करता है, तो लोग उसे ड्यूड कहते हैं, लेकिन अगर एक महिला अपने छोटी उम्र के आदमी को डेट करे तो लोग कहते हैं कि आखिर ये क्या गलत सोच रही है?'

27

मलाइका ने कहा कि 'इस तरह का भेदभाव हमेशा से है। ये दुखी करने वाला है और उन्हें उम्मीद है कि इसमें बदलाव आएगा। काफी कुछ बदल रहा है, लेकिन उन्हें वहां तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा।'
 

37

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

47

वैसे, मलाइका और अर्जुन इससे पहले ही हर जगह साथ देखे जाते थे, लेकिन तब तक उन्होंने ये बात स्वीकार नहीं की थी कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

57

अर्जुन और मलाइका ने हाल ही में क्रिसमस और नए साल के मौक पर साथ में छुट्टियां बिताने गोवा गए थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

67

दोनों को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि वो जल्द शादी भी कर सकते हैं, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस मुद्दे पर बात नहीं की है। 

77

फोटो सोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories