2019 में इन सितारों को गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च, रातों रात स्टार बनी ये सिंगर

Published : Dec 18, 2019, 10:14 AM IST

मुंबई. इस साल 2019 में कई स्टार्स का सिनेमाघरों में दबदबा देखने के लिए मिला। किसी के लिए ये साल बेकार रहा तो वहीं, किसी के लिए अच्छा रहा। ऐसे में हाल ही में गूगल ने अपनी इयर एंड लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के द्वारा जानकारी दी गई कि भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर क्या सर्च किया गया? गूगल ने सबकी अलग-अलग कैटेगरी बनाई है तो ऐसे में उस लिस्ट में से उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं। 

PREV
15
2019 में इन सितारों को गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च, रातों रात स्टार बनी ये सिंगर
बॉलीवुड की स्वर कोकिला कही जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं। हाल ही में लता मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी मिली है वो काफी समय से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकित, अब वो ठीक हैं।
25
विक्की कौशल के लिए साल 2019 काफी अच्छा साबित हुआ है। इस साल उनकी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ की गई थी। गूगल में फिल्मों सबसे ज्यादा सर्च 'उरी' को भी किया गया था। इसके अलावा वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेबसीरीज 'लस्ट स्टोरीज' के लिए भी वे काफी चर्चा में रहे हैं।
35
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए स्टार्स की लिस्ट में रानू मंडल ने भी अपनी जगह बनाई है। वो कभी स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर गुजारा करती थीं। उनका गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे वो रातों रात स्टार बन गई थी। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें फिल्म में गाना गाने के लिए ब्रेक दिया और उन्होंने उनकी फिल्म के लिए गाना 'तेरी मेरी' गाया।
45
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इस साल 2019 में ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट टाइगर और अनन्या पांडे ने भी लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद तारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' में काम किया। इन दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस के काम की क्रीटिक्स ने खूब तारीफ की।
55
इसके साथ ही कोएना मित्रा यानी कि 'साकी साकी गर्ल' भी इस साल गूगल पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। दरअसल, वो इस साल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आई थीं और वहां अपनी गेम को लेकर काफी सुर्थियां बटोरी थी। एक्ट्रेस को साकी साकी गर्ल इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने संजय दत्त की फिल्म में 'साकी साकी' गाने पर आइटम नंबर किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories