अंदर से कुछ ऐसा है दुनिया के सबसे अमीर आदमी का घर, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट छोड़िए गैस पंप भी

वॉशिंगटन. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की एक साल से घर की तलाश खत्म हो गई है। बेजोस और उनकी पत्नी पिछले एक साल से घर ढूंढ़ रहे थे लेकिन उनके सपनों का घर अब जाकर मिला है। उन्होंने लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स शहर में रिकॉर्ड 16.5 करोड़ डॉलर (1,172 करोड़ रुपए) में नया घर खरीदा लिया है। ये लॉस एंजिल्स में सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील बताई जा रही है। हम आपको घर के अंदर की तस्वीरें दिखा रहे हैं जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा......

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2020 10:44 AM IST / Updated: Feb 13 2020, 04:28 PM IST

111
अंदर से कुछ ऐसा है दुनिया के सबसे अमीर आदमी का घर, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट छोड़िए गैस पंप भी
बेजोस के नए घर का नाम 'वार्नर एस्टेट मेन्सन' है। अमेरिका के बिजनेस अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक बेजोस ने इसे मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है। लॉस एंजिल्स में यह किसी रिहायशी संपत्ति की अब तक की सबसे महंगी डील है।
211
इससे पहले मीडिया एग्जीक्यूटिव लाशन मर्डोक ने 2019 में चार्टवेल नाम की प्रॉपर्टी 15 करोड़ डॉलर (1,065 करोड़ रुपए) में खरीदी थी। वार्नर एस्टेट को बेचने वाले गेफेन ने इसे 1990 में 4.75 करोड़ डॉलर में खरीदा था।
311
आइए अब आपको हम इस घर की कुछ खासियत बताते हैं। ये कोई ऐसा-वैसा घर नहीं है। 12 बेडरूम के इस घर में दुनिया की हर रिहायशी सुविधाएं मौजूद हैं। इसे 1937 में वार्नर स्टूडियो ने बनाया था। यह 9.4 एकड़ में फैला है, इसमें कई गार्डन और गेस्ट हाउस हैं।
411
हालांकि, यह साफ नहीं है कि बेजोस वार्नर एस्टेट को अपना मेन रेजिडेंस बनाएंगे या नहीं। इस घर में एक मोटर कोर्ट भी है, जिसमें कारों को खड़ा करने के लिए गैरेज के साथ ही गैस पंप भी बना हुआ है।
511
वार्नर मेंशन नाम के इस बंगले में मनोरंजन के लिए भी बहुत सुविधाए हैं जैसे मर्लिन मुनरो नाम का एक यूरोपीय गार्डन, एक पूल और स्पा, झरने, एक टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स, एक कोइ तालाब, और एक बच्चों का पार्क है।
611
इसमें थिएटर भी बना बै जिसमें बड़ी ड्रॉप-डाउन स्क्रीन और प्रोजेक्शन सिस्टम लगा है। वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में कस्टम लेदर सीटिंग वाली कुर्सियां लगी हैं, येरुशलम पत्थर से बना एक इनडोर-आउटडोर बार और बेहद खूबसूरत नक्काशी बनी है। कांच की खिड़कियों से सजा ये हॉल सपनों का शहर जैसा है।
711
रसोई में हाथ से बने बीम, ग्रेनाइट और हाथ से पेंट की गई टाइलें और वुल्फ स्टोव, डकोर ओवन और उप-जीरो रेफ्रिजरेटर सहित हाई टैक्नोलॉजी उपकरण हैं।
811
ऊपर चार बेडरूम और वुडन सीलिंग वाली तनी हुई छतें हैं। यहां बाथरूम, रिफ्रेशमेंट एरिया, फायरप्लेस और रैपराउंड छत के साथ भव्य बेडरूम बने हैं। रहने वाले कमरे, रसोई, बेडरूम और वॉशरूम के साथ एक इन-लॉ अपार्टमेंट भी है।
911
बेजोस से पहले इस बंगले के मालिक रहे डेविड गेफेन उनके पुराने दोस्त रहे हैं। गेफेन के याट पर कई बार बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड को पार्टी करते हुए देखा गया है। 13,200 करोड़ डॉलर (9.37 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ वाले बेजोस ने पूर्व पत्नी मैकेंजी से पिछले साल तलाक ले लिया था। बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज एक साल से नया घर तलाश रहे थे।
1011
बेजोस से पहले इस बंगले के मालिक रहे डेविड गेफेन उनके पुराने दोस्त रहे हैं। गेफेन के याट पर कई बार बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड को पार्टी करते हुए देखा गया है। 13,200 करोड़ डॉलर (9.37 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ वाले बेजोस ने पूर्व पत्नी मैकेंजी से पिछले साल तलाक ले लिया था। बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज एक साल से नया घर तलाश रहे थे।
1111
बता दें कि बेजोस का यह पहला आलीशान घर नहीं है। इससे पहले लॉस एंजिलिस इलाके में ही उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस के साथ बेवरले हिल्स में ही एक बंगला खरीदा था। उन्होंने पिछले साल न्यूयॉर्क में भी 554 करोड़ रुपए में 12 बेडरूम का घर खरीदा था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos