कर्ज में डूबी है रिलायंस इन्फ्रा, अनिल अंबानी के बेटों अनमोल और अंशुल ने दे दिया कंपनी से इस्तीफा

Published : Feb 04, 2020, 12:18 PM ISTUpdated : Feb 04, 2020, 01:07 PM IST

मुंबई: अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस इन्फ्रा से उनके बेटों अनमोल और अंशुल अंबानी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से 31 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लिखे खत में यह जानकारी दी गई है। अंबानी के दोनों बेटों को 9 अक्टूबर 2019 में कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। इसके बाद महज 6 महीनों के अंदर ही दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि कंपनी ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है की कंपनी में कर्ज के संकट के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

PREV
15
कर्ज में डूबी है रिलायंस इन्फ्रा, अनिल अंबानी के बेटों अनमोल और अंशुल ने दे दिया कंपनी से इस्तीफा
अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल (27) ने ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वे अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) की दूसरी कंपनी रिलायंस कैपिटल में पहले से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वो अगस्त 2016 में वे कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे। तब से फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस देख रहे हैं। अंशुल अंबानी (24) इसी साल जनवरी में एडीएजी ग्रुप से जुड़े थे। वे रिलायंस इन्फ्रा के सभी ऑपरेशंस देख रहे थे। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
25
रिलायंस इन्फ्रा पहले ही 6,000 करोड़ रुपये के कर्ज के संकट से जूझ रही है। ऐसे में अनिल अंबानी के दोनों बेटों के अचानक इस्तीफे की खबर से निवेशकों का भरोसा और कम होने की आशंका है। बीते 4 महीनों में रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में 28 फीसदी की कमी आई है। यही नहीं पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 91 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है।
35
यह पहली बार नहीं है जब रिलायंस ग्रुप में कोई इस तरह से इस्तीफा दे रहा है। इससे पहले अगस्त 2018 में, अनिल अंबानी ने रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग के लिए निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी ने अगस्त 2018 में अपनी फाइलिंग में कहा था कि, “अनिल अंबानी ने कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 165 के प्रावधानों का पालन करते हुए 25 अगस्त, 2018 से कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।''
45
अंबानी के दोनों बेटों के इस्तीफे की खबर आते ही कंपनी के शेयरों में और गिरावट आई है और कंपनी के शेयरों में सोमवार को 5 पर्सेंट की गिरावट देखी गयी है।
55
बता दें कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस ग्रुप की आर्थिक हालत ठीक नहीं चल रही है उनकी कंपनी रिलायंस ग्रुप पर इस वक्त करोड़ो रुपए का कर्जा है जिसकी वजह से रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियां घटे में चल रही हैं। इससे पहले रिलायंस ग्रुप की कंपनी Reliance Communication की भी हालत ठीक नहीं है और कंपनी बिकने की कगार पर आ गयी है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories