दिवाली से पहले SBI कर रहा नीलामी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दिवाली से पहले आपको बाजार से बहुत रीजनेबल प्राइज पर मकान, दुकान, प्लॉट खरीदने का मौका दे रहा है। SBI आने वाली 25 अक्टूबर को उसके पास गिरवी रखी गई- व्यवासायिक और घरेलू दोनों संपत्तियों के लिए मेगा ई-ऑक्शन आयोजित कर रहा है। SBI के बड़े ई-ऑक्शन में आप भी पार्टीसिपेट कर सकते हैं। SBI ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।