कर्ज से परेशान अनिल अंबानी के पास हैं बेहतरीन कारें, स्पीड इतनी कि कुछ सेकंड में हो जाएं आंखों से ओझल

Published : Jul 13, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Jul 13, 2020, 08:31 PM IST

बिजनेस डेस्क। एक समय दुनिया के अमीरों में छठा स्थान रखने वाले अनिल अंबानी का सितारा इन दिनों गर्दिश में डूबा हुआ है। उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी का व्यापारिक साम्राज्य जहां लगातार बढ़ता जा रहा है और वे दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं, अनिल अंबानी भारी कर्ज में डूबे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि कर्ज नहीं चुकाने की वजह से उन पर जेल जाने का खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद उनकी शान-शौकत में कोई कमी नहीं दिखाई देती। अनिल अंबानी महंगी और शानदार कारों के शौकीन हैं। उनकी कारों के कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी से लेकर रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, मर्सडीज बेंज और दूसरी कई शानदार कारें शामिल हैं। डालते हैं एक नजर अनिल अंबानी की एग्जॉटिक कारों के कलेक्शन पर। 

PREV
15
कर्ज से परेशान अनिल अंबानी के पास हैं बेहतरीन कारें, स्पीड इतनी कि कुछ सेकंड में हो जाएं आंखों से ओझल

लेम्बोर्गिनी गैलार्डो (Lamborghini Gallardo)
अनिल अंबानी की कारों के कलेक्शन में शामिल लेम्बोर्गिनी गैलार्डो सबसे शानदार और महंगी कार है। अनिल अंबानी इस कार को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इसे लेकर जल्दी बाहर निकलते नहीं। लेम्बोर्गिनी गैलार्डो का V10 इंजन बहुत ही पावपफुल है। यह 3.9 सेकंड में  100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 

25

रोल्स रॉयल फैंटम (Rolls Royce Phantom)
रोल्स रॉयल दुनिया का सबसे एक्सक्लूसिव ब्रांड है। यह ऐसा ब्रांड है जो बड़े-बड़े अमीरों के पास भी नहीं है। भारत में चुनिंदा लोगों के पास ही रोल्स रॉयल मौजूद है, जिनमें अनिल अंबानी एक हैं। अनिल अंबानी के पास पोल्स रॉयस का एक्सक्लूसिव फैंटम वर्जन है। इसमें 6.8 लीटर का V12 पेट्रोल इंजन है। फैंटम के इंजन दुनिया में सबसे पावरफुल और बेहतरीन माने जाते हैं।
 

35

मर्सडीज बेंज एस क्लास ( W221 Mercedes Benz S-Class)
रोल्स रॉयस और लोम्बर्गिनी मुंबई में रोज सफर करने के लिहाज से सही नहीं है। अनिल अंबानी कभी-कभी ही इन कारों में सवारी करते देखे जाते हैं, लेकिन मर्सडीज बेंज एस क्लास कार की सवारी वे अक्सर करते हैं। अनिल अंबानी भारत के उन चंद बिलिनेयर्स में एक हैं, जो खुद अपनी कार ड्राइव करते हैं। S-Class मर्सडीज बेंज की राइड कुछ ही लोग अफोर्ड कर सकते हैं। यह अल्टिमेट लग्जरी वाली और बेहद शानदार परफॉर्मेंस करन वाली जर्मन कार है।
 

45

रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
अनिल अंबानी के कार कलेक्शन में जो रेंज रोवर वोग शामिल है, वह पुराने मॉडल की है, लेकिन यह बहुत ही लग्जीरियस एसयूवी है। इसमें 3.6 TDV8 डीजल इंजन है। इस एसयूवी पर चलना किसी के लिए एक शानदार एक्पीरियंस हो सकता है। 

55

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner)
अनिल अंबानी मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जाने जाते हैं। वे दुनिया की कई मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। अनिल अंबानी रोज रनिंग की प्रैक्टिस करते हैं। रनिंग स्पॉट पर जाने के लिए वे टोयोटा फॉर्च्युनर का ही इस्तेमाल करते हैं। इस एसयूवी में 3.0 लीटर का  D-4D डीजल इंजन है। रेग्युलर आने-जाने के लिए यह काफी सुविधाजनक और लग्जीरियस गाड़ी है। 

Recommended Stories