नीता अंबानी की पसंद हैं दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड के ये बैग्स, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

बिजनेस डेस्क। दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की लाइफस्टाइल दुनिया की किसी बड़ी सेलिब्रिटी से जरा भी कम नहीं है। उनके शौक बड़े महंगे हैं और वे रॉयल अंदाज में जीती हैं। नीता अंबानी अपने समाज सेवा के कामों के लिए भी जानी जाती हैं। वे अंबानी रिलांयस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की भी चेयरपर्सन हैं। वे भारत नाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं। मुकेश अंबानी से शादी के पहले एक स्कूल शिक्षिका के तौर पर नीता अंबानी का जीवन सादगीपूर्ण था। लेकिन आज उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों से लेकर प्राइवेट जेट और हर तरह की बेशकीमती चीजों का कलेक्शन मौजूद है। अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर नीता अंबानी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनके बैग्स के कलेक्शन के बारे में, जिनकी कीमत वाकई किसी आम आदमी के लिए हैरान कर देने वाली है।
(फाइल फोटो)
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2020 8:00 AM IST

17
नीता अंबानी की पसंद हैं दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड के ये बैग्स, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

हीरे जड़ा बैग
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अंबानी फैमली के फैन्स पेज पर नीता अंबानी की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ एक तस्वीर डाली गई थी। इसमें नीता अंबानी ने Herms ब्रांड का Himalaya Birkin Bag कैरी किया हुआ था। इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए हैं। यही नहीं, इस बैग का हैंडल 18 कैरेट गोल्ड का बना हुआ है। इस बैग की कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए है।
(फाइल फोटो)

27

गणेश क्लच
नीता अंबानी के पास जूडिथ लाइबर का ही एक गणेश क्लच भी है। इसे भी आस्ट्रियन क्रिस्टल्स से सजाया गया है। इसकी कीमत  5995 डॉलर (करीब 4 लाख, 26 हजार रुपए) है। ऐसा ही एक बैग बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पास भी है।
(फाइल फोटो)

37

एलिफैंट क्लच बैग
नीता अंबानी के पास ट्रेडिशनल लुक वाला एक एक एलिफैंट शेप का क्लच है। जब नीता अंबानी न्यूयॉर्क में आयोजित Time 100 Gala Event में हिस्सा लेने पहुंची थीं, तब उन्होंने इसी क्लच को कैरी कर रखा था। जूडिथ लाइबर ब्रांड के इस महाराजा एलिफैंट क्लच बैग को मल्टी कलर आस्ट्रियन क्रिस्टल्स से सजाया गया है। इसकी कीमत  5495 डॉलर (करीब 406822 रुपए) है।

47

कॉस्मो बैग
नीता अंबानी के पसंदीदा बैग्स ब्रांड में Jimmy Choo का भी नाम आता है। इस ब्रांड के कई बैग उनके कलेक्शन में मौजूद हैं। इस बैग की शुरुआती कीमत 3 लाख, 50 हजार रुपए होती है। यह वजन में काफी हल्का होता है।
(फाइल फोटो)

57

स्नेकस्किन बैग
नीता अंबानी को आईपीएल 29019 के एक मैच में Hermès ब्रांड के ब्राउन स्नेकस्किन टेक्सचर वाले बैग के साथ देखा गया था। इसकी कीमत करीब  2,542,643 रुपए है।
(फाइल फोटो)

67

टोट बैग
नीता अंबानी के पास  Goyard ब्रांड का ब्ल्यू कलर का टोट बैग भी है। इस बैग के साथ खास बात यह है कि इस पर उनका नाम भी लिखा हुआ है। यह नीता अंबानी का पर्सनलाइज्ड बैग है। इसकी कीमत 81,320 रुपए है। नीता अंबानी को इस बैग के साथ कई मौकों पर देखा जा चुका है।
(फाइल फोटो)

77

Celine ब्रांड का बैग
नीता अंबानी के पास  Celine ब्रांड का स्नेकस्किन टेक्सचर बैग भी है। यह बैग नीता अंबानी को खास तौर पर पसंद है। आईपीएल के मैचों में उन्हें ज्यादातर Celine ब्रांड के बैग्स के साथ ही देखा जाता था। इस बैग की कीमत  125,797 रुपए है। 
(फाइल फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos