100 करोड़ में इस कारोबारी ने खरीदा देश का सबसे महंगा आलीशान फ्लैट, अंदर से दिखता है ऐसा

बिजनेस डेस्क। किसी के लिए भी अपना घर होना उसका सपना होता है। आज के समय में एक साधारण आदमी के लिए घर खरीद पाना आसान नहीं रह गया है। प्रॉपर्टी की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो लाखों क्या, करोड़ों की कीमत का फ्लैट खरीद रहे हैं। अभी हाल ही में देश के एक रईस बिजनेसमैन 100 करोड़ रुपए में मुंबई में दो फ्लैट खरीदे हैं। इसे भारत का सबसे महंगा फ्लैट बताया जा रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2020 5:10 AM IST / Updated: Jul 16 2020, 11:16 AM IST

17
100 करोड़ में इस कारोबारी ने खरीदा देश का सबसे महंगा आलीशान फ्लैट, अंदर से दिखता है ऐसा

कौन हैं ये बिजनेसमैन
इस बिजनेसमैन का नाम है अनुराग जैन। ये बजाज कंपनी के मालिक राहुल बजाज के भतीजे हैं। इनकी एंड्युरेंस टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनी है। यह कंपनी ऑटो पार्ट्स बनाती है। 

27

कहां खरीदे ये फ्लैट
अनुराग जैन ने मुंबई के कार्माइकल रोड पर स्थित पॉश कार्माइकल रेजीडेंसेस में दो फ्लैट खरीदे हैं। इन दोनों फ्लैट्स का एरिया कुल मिला कर 6371 वर्गफीट है। अनुराग जैन 1,56,961 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से फ्लैट के लिए कीमत चुकाई है। 

37

कितनी थी असल कीमत
अनुराग जैन ने जो दो फ्लैट खरीदे हैं, उनकी असल यानी मूल कीमत 46.43 करोड़ थी, लेकिन रजिस्ट्री और स्टैंप ड्यूटी मिला कर यह राशि 100 करोड़ रुपए हो गई। इतना महंगा फ्लैट खरीदने वाले अनुराज जैन भारत के पहले बिजनेसमैन बन गए हैं।

47

क्या थी रजिस्ट्री की कीमत
इन दो फ्लैट्स को खरीदने के लिए अनुराग जैन को प्रति वर्ग फीट 1.56 लाख की दर से रजिस्ट्री के लिए रकम जमा करानी पड़ी, वहीं स्टैंप ड्यूटी के 5 करोड़ रुपए लगे। दो फ्लैट खरीदने पर उन्हें अपार्टमेंट में 8 पार्किंग भी मिली है। 

57

19वीं मंजिल पर हैं ये फ्लैट
अनुराग जैन ने जो फ्लैट खरीदे हैं, वे लग्जरी बिल्डिंग की 19वीं मंजिल पर बने हुए हैं। 22 मंजिलों वाली यह लग्जरी रेजीडेंशियल बिल्डिंग आर ए रियल्टी वेंचर्स ने डेवलप की है। यह अशोक पीरामल ग्रुप के रियल्टी डेवलपमेंट आर्म पेनिन्सुला लैंड और खेमचंद बी कोठारी ग्रुप की कंपनी है। 

67

सुपर लग्जरीयस है फ्लैट
यह फ्लैट हर लिहाज से सुपर लग्जरीयस हैै। इसमें जो सुविधाएं मौजूद हैं, उनके बारे में आम आदमी कल्पना तक नहीं कर सकता। कार्माइकल रेजीडेंसेस में फ्लैट खरीदना मामूली बात नहीं है। यहां के फ्लैट सबसे पॉश माने जाते हैं।

77

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में 84 नंबर पर थे जैन
बजाज ऑटो के चेयरमैन के अरबपति भतीजे अनुराग जैन 2019 में फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में 84वें स्थान पर थे। उनकी कंपनी एन्ड्यूरेंस टेक्नोलॉजीज भारत में टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स के पार्ट्स सप्लाई करती है। यह कंपनी यूरोप में कार कम्पोनेंट का भी एक्सपोर्ट करती है। अनुराग जैन की कंपनी एन्ड्यूरेंस टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप 12,500 करोड़ रुपए है। ऑटो कम्पोनेंट मेकर इस कंपनी की 75 फीसदी हिस्सेदारी अनुराग जैन और उनकी फैमिली के पास है। 
      

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos