अपने पीछे इतने हजार करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए साइरस मिस्त्री, जानें कैसे बने इतने बड़े बिजनेस टाइकून

Published : Sep 05, 2022, 12:26 PM ISTUpdated : Sep 07, 2022, 11:06 AM IST

Cyrus Mistry Net Worth: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का रविवार दोपहर निधन हो गया। 54 साल के मिस्त्री की कार मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें उनकी जान चली गई। वे गुजरात के उदवाड़ा में बने पारसी मंदिर से लौट रहे थे, तभी पालघर के पास सूर्या नदी के पुल पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि साइरस मिस्त्री अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे वो बिजनेस की दुनिया के टाइकून बने। 

PREV
18
अपने पीछे इतने हजार करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए साइरस मिस्त्री, जानें कैसे बने इतने बड़े बिजनेस टाइकून

4 जुलाई 1968 को मुंबई में पैदा हुए साइरस को 2012 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। टाटा सन्स में चेयरमैन बनने से पहले वो अपने पिता की कंपनी शापूरजी पलोनजी मिस्त्री ग्रुप से जुड़े थे। 

28

शापूरजी पलोनजी मिस्त्री ग्रुप ने मध्य एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन के अलावा पावर प्लांट और फैक्टरी बनाने के बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट का काम किया है। साइरस ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। 

38

इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज से ही इंजीनियरिंगी की डिग्री ली। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी ली। 

48

साइरस मिस्त्री ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में की। तब वो शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए थे। तीन साल बाद उन्हें ग्रुप का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया था। उनके नेतृत्व में शपूरजी पल्‍लोंजी का कंस्ट्रक्शन बिजनेस 2 करोड़ डॉलर से बढ़कर डेढ़ अरब डॉलर हो गया था। 

58

साइरस मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। उनका बिजनेस करीब 157 साल पुराना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइरस मिस्त्री अपने पीछे करीब 30 अरब डॉलर यानी (71 हजार करोड़ रुपए) की संपत्ति छोड़ गए हैं। 

68

साइरस मिस्त्री के पास कंस्ट्रक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट, पावर और फाइनेंशियल बिजनेस का दो दशकों से ज्यादा का अनुभव था। साइरस मिस्त्री पत्नी रोहिका छागला और दो बेटों के साथ मुंबई के मालाबार हिल्स में समंदर किनारे बने एक आलीशान बंगले में रहते थे। 

78

मुंबई के अलावा साइरस मिस्त्री का आयरलैंड, लंदन और दुबई में भी अपना घर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइरस मिस्त्री के पास अपनी एक अलीशान याट भी है। बता दें कि उनकी पत्नी रोहिका मशहूर वकील इकबाल छागला की बेटी हैं। उनके दो बेटे फिरोज और जहान मिस्त्री हैं। 

88

दिसंबर, 2012 में जब रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट लिया था तो उसके बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया था। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री ग्रुप के छठवें चेयरमैन बने थे। वे टाटा सन्स के सबसे यंग चेयरमैन भी थे। 

ये भी देखें : 
Cyrus Mistry: तो क्या इस वजह से गई साइरस मिस्त्री की जान, मंदिर से लौटते वक्त पिछली सीट पर बैठे थे मिस्त्री

साइरस मिस्त्री ही नहीं, सड़क हादसों में गई इन 10 मशहूर हस्तियों की भी जान; एक मशहूर कॉमेडियन भी शामिल

Recommended Stories