बिजनेस डेस्क : स्पेस एक्स, टेस्ला और अब ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk birthday) 28 जून यानी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मस्क पूरी दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं और अपनी लाइफस्टाइल और अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको मिलवाते हैं उनकी 5 माशूकाओं (Elon musk love story) से जिनमें से तीन के साथ तो उन्होंने शादी रचाई। लेकिन उनकी किस्मत तो देखिए कि 6 बच्चों के बाद भी उनकी शादियां नहीं टिकी...
एलन मस्क का पूरा नाम एलन रीव मस्क है। उनका जन्म साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में हुआ था। उनके पापा एक इंजीनियर और मां एक मॉडल थी। लेकिन जब एलन 9 साल के थे तो इनके माता-पिता का तलाक हो गया और वह अपने पिता के साथ प्रिटोरिया में ही रहने लगे।
211
वह दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन, निवेशक, इंजीनियर और आविष्कारक हैं। उन्होंने स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों को बनाया है हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को भी खरीद लिया है।
311
अपने बिजनेस स्किल्स के साथ ही एलन मस्की अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका दिल पहली बार अपनी कॉलेज की फ्रेंड जस्टिन विल्सन पर आया था। 7 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद 2000 में उन्होंने जस्टिन से शादी कर ली।
411
एलन और जस्टिन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 8 साल बाद दोनों 2008 में अलग हो गए। बता दें कि इस शादी से एलन मस्क को 5 बच्चे हुए थे। लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई।
511
तलाक के कुछ दिनों के बाद ही एलन मस्क का दिल अमेरिकन एक्ट्रेस तालुलाह रिले पर आ गया। दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 2010 में शादी कर ली।
611
तालुलाह रिले के साथ भी मस्क का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2012 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। उनका ये रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था।
711
1 साल के अंदर ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और 2013 में उन्होंने एक बार फिर तालुलाह के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। लेकिन 2016 तक एक बार फिर उनका तलाक हो गया।
811
अमेरिकन एक्ट्रेस से दोबारा तलाक लेने के बाद एलन मस्क का दिल कई हसीनाओं पर आया। इस लिस्ट में सिंगर ग्राइम्स शामिल है। जिन मस्क के साथ हमेशा देखा जाता था।
911
ग्राइम्स ने पिछले साल ही एलन मस्क के बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, दोनों की शादी अब तक नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि अब वह ग्राइम्स से भी अलग हो गए हैं।
1011
रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क अब खुद से 23 साल छोटी नताशा बैसेट को डेट कर रहे हैं। जो एक एक्ट्रेस है और ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। दोनों को एक साथ कई बार हाथों में हाथ डाले देखा जा चुका है। उन्होंने इस साल फरवरी से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है।
1111
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क तीन बार शादी कर चुके हैं और कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं। उनके फिलहाल 6 बच्चे हैं लेकिन कहा जाता है कि एलन मस्क बेहद दिल फेंक एक इंसान हैं।