Published : Sep 30, 2021, 07:44 PM ISTUpdated : Sep 30, 2021, 07:53 PM IST
बिजनेस डेस्क। अडाणी ग्रुप ने बड़ी छलांग लगाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी ने एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन का तमगा हासिल कर लिया है। साल 2020 में इसी समय उनकी संपत्ति 1.40 लाख करोड़ रुपए थी, जो अब 5.05 लाख करोड़ रुपए हो गई है। पिछले एक साल में गौतम अडाणी की संपत्ति में हर दिन 1,002 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी की हर दिन कमाई जानकर भी आप चौंक जाएंगे....
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया ने जारी कि रिच लिस्ट
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया ने रिच लिस्ट 2021 जारी की है, इसके मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति बीते एक साल में तकरीबन 4 गुना बढ़ी है।
27
2020 से 2021 के इस एक साल के दरम्यान गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। अडाणी ग्रुप ने एक साल में लंबी छलांग लगाई है। दिन के हिसाब से अडाणी जरुर आगे हो गए हैं, लेकिन कमाई पहले पहले नंबर पर अब भी रिलांयस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी हैं।
37
गौतम अडाणी और उनके भाई टॉप 10 में
गौतम अडाणी ने अब तक दूसरे नंबर पर रहे चीन के झोंग शनशान को पीछे छोड़ा है। बीते एक साल से अडाणी के शेयर्स की कीमतें लगातार बढ़ रहीं हैं। बिजनेस वर्ल्ड में ऐसा पहली बार हुआ है जब गौतम अडाणी और दुबई निवासी उनके भाई विनोद अडाणी दोनों IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में एक साथ टॉप 10 में आए हैं। उनके भाई एशिया में 8वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। इससे पहले 12वें नंबर पर थे।
47
मुकेश अंबानी टॉप पर कायम
देश की सबसे अमीर फैमिली अभी अंबानी ही है। हालांकि अडाणी के मुकाबले बीते एक साल में अंबानी काी कमाई उतनी नहीं है, बावजूद इसके अंबानी परिवार टॉप पर बना हुआ है। मुकेश अंबानी ने छले एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़ोतरी हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी की तुलना में गौतम अडाणी ने बीते एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा कमाई की है।
57
लक्ष्मी मित्तल 5वें नंबर तो साइरस पूनावाला छठवें नंबर पर
आर्सलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल एशिया के रईसो में 5वें नंबर पर हैं। मित्तल की संपत्ति 1.74 लाख करोड़ रुपए है। उनकी हर दिन की कमाई 312 करोड़ रुपए थी। रिपोर्ट के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 1.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठवें नंबर पर हैं। वे 80 साल के हैं। उनकी कमाई रोजाना 190 करोड़ रुपए थी। उनकी संपत्ति में 74% का इजाफा हुआ है।
67
डीमार्ट के राधाकृष्णा दमानी 7वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.54 लाख करोड़ रुपए है। 9वें नंबर पर बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला हैं। उनकी संपत्ति 1.22 लाख करोड़ रुपए है। एशिया के टॉप 10 अमीरों में से 3 लोग मुंबई में, दो लोग लंदन में रहते हैं। एक अहमदाबाद में, एक दिल्ली में जबकि एक बिजनेसमैन पुणे में रहते हैं।
77
विनोद अडाणी की संपत्ति में 21% का इजाफा
रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी की संपत्ति 1.31 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में उनकी संपत्ति में 21% का इजाफा हुआ है। IT कंपनी HCL टेक के कर्ताधर्ता शिव नाडार और उनकी परिवार की संपत्ति एक साल में 67% बढ़ी है। उनकी संपत्ति 2.36 लाख करोड़ रुपए है। उनकी रैंकिंग पिछले साल के ही बराबर है। वे तीसरे नंबर पर हैं। SP हिंदुजा परिवार की संपत्ति 2.30 लाख करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति 53% बढ़ी है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News