बाकी रह गया है कोई काम तो निपटा लें, नवंबर में 13 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

भारत एक उत्सवों वाला देश है, जहां हर महीने कोई न कोई त्योहार रहता है। बड़ी आबादी वाले इस देश में अलग अलग धर्म, जाति, समुदाय के लोग रहते हैं। नवंबर के माह में ढे़रो छुट्टीयों रहने वाली है, तो अगर आपका कोई भी काम बैंक में अटका हुआ है तो जल्दी निपटा लिजिए, क्यूंकि इस महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2019 11:51 AM IST

16
बाकी रह गया है कोई काम तो निपटा लें, नवंबर में 13 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
1 नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर छुट्टी थी और बैंक बंद भी बंद थे। 2 नवंबर के छठ पूजा के चलते बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, हरियाणा और दिल्ली राज्यों में छुट्टी है।
26
3 नवंबर को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे और 8 नवंबर शुक्रवार को मेघालय में वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा, जिससे वहां छुट्टी रहेगी।
36
9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने से छुट्टी है। 10 नवंबर को रविवार के कारण छुट्टी है। 12 नवंबर को गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है, जिसके उपलक्ष्य पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
46
15 नवंबर को कनकदास जयंती और ईद-उल-मिदाद-उल-नबी के उपलक्ष्य पर कर्नाटक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 17 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 19 नवंबर को ल्हाबब दुचेन होने की वजह से गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे।
56
23 नवंबर को चौथा शनिवार होने के अलावा मेघालय में सेंग कट स्नेम पर्व मनाया जाएगा। 24 नवंबर के रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे।
66
26 नवंबर मंगलवार को कर्नाटक में नर चतुर्दशी और पंजाब में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos