Published : Aug 28, 2020, 01:31 PM ISTUpdated : Aug 28, 2020, 02:33 PM IST
बिजनेस डेस्क : लंबे समय से कर्ज में डूबे अनिल अंबानी अपनी कई कंपनियां बेच चुके हैं। हाल ही में Yes Bank ने कर्ज न चुकाने पर रिलायंस ग्रुप के सांताक्रूज स्थित हेडक्वॉर्टर पर कब्जा जमा लिया। अब अगर वो बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाते तो उनकी अन्य प्रॉपटी भी सीज हो सकती है। बता दें कि इनपर कुल 3.2 अरब डॉलर यानी करीब 22000 करोड़ का लोन है, जिसमें से कुछ रकम वह चुका चुके हैं। कर्ज से आजाद होने के लिए अगर वह अपना घर बेचते हैं तो भी उन्हें सिर्फ 5 हजार करोड़ रुपए ही मिलेगा।
मुंबई के पाली हिल में अनिल अंबानी का घर है। उनके बंगले की कीमत 5 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है और यह दुनिया की सबसे महंगी इमारतों में से एक है।
29
अनिल अंबानी का घर 66 मीटर ऊंचा है। यह 16 हजार स्क्वेयर फीट में बना है। बंगले का नाम द-सी विंड है।
39
अंबानी के घर में जिम, स्विमिंग पूल समेत सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां तक की छत पर हैलीपैड भी बनवाया गया है।
49
17 मंजिल के इस घर में 4 चार लोग अनिल अंबानी, पत्नी टीना अंबानी और दोनों बच्चों के साथ उनका स्टाफ रहता है।
59
अनिल और टीना अंबानी को आर्ट्स और पेटिंग्स का काफी शौक है। इसी वजह से उनके बंगले में आपको कई सारी पेटिंग्स देखने को मिलेंगी।
69
अनिल अंबानी भले ही ठाठ-बाठ से रहते हों लेकिन उनकी माली हालत खराब है। उनकी कई सारी कंपनियां बैंक के कर्ज में डूबी हैं। बता दें कि अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) पर कुल 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज बकाया है।
79
बता दें कि कुछ दिन पहले यस बैंक ने अनिल अंबानी के हेडऑफिस 'रिलायंस सेंटर' को अपने कब्जे में लिया है। उसकी कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपए है। 21 हजार स्क्वेयर फीट के इस ऑफिस के अलावा यस बैंक ने साउथ मुंबई में बने नागिन महल के भी दो फ्लोर अपने कब्जे में ले लिए हैं।
89
अनिल अंबानी पर अब भी कई बैंको का लोन बकाया है। ऐसी स्थिति में अगर वह अपना घर बेचते भी हैं तो उन्हें 5 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।
99
वहीं, अनिल के बड़े भाई मुकेश अंबानी जिस घर में रहते हैं वह भारत का सबसे महंगा घर है। फोर्ब्स के मुताबिक- एंटीलिया की मार्केट वैल्यू करीब 6000 करोड़ रुपए है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News